छत्तीसगढ

करंट लगने से गई जान, प्रबंधन ने बताया हार्ट अटैक, मजदूर हुए आक्रोशित ; पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार……

करंट लगने से गई जान, प्रबंधन ने बताया हार्ट अटैक, मजदूर हुए आक्रोशित ; पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

बलौदाबाजार : बलौदाबाजार जिला मुख्यालय से लगे ग्राम पंचायत कुकुरदी में निर्माणाधीन अल्ट्राटेक सीमेंट संयंत्र में निर्माण कार्य के दौरान बिहार के एक मजदूर की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पहुंची। शनिवार को शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, अल्ट्राटेक के निर्माणाधीन सीमेंट संयंत्र में बड़ी संख्या में बिहार से आए मजदूर काम के लिए लगाए गए हैं। इसके लिए अलग-अलग कंपनियां काम कर रही हैं।

इधर बारिश शुरू हो जाने के कारण कम प्रभावित हो रहा है। ठेका कंपनी मजदूरों से बरसते पानी में भी काम करा रही है। शुक्रवार को बारिश के दौरान ठेका कंपनी हाजी एपी बावा भी लोहे को जोड़ने के लिए काम करवा रही थी। इसी कंपनी में काम करने वाले मजदूर राजेंद्र ने बताया कि उनके साथ ही बिहार के रोहतास निवासी श्रीकांत सिंह (44 वर्ष) भी काम कर रहे थे। वे यहां ग्राइंडर मशीन ऑपरेटर हैं।

काम के दौरान मजदूर की मौत।

काम के दौरान मजदूर की मौत।

काम के दौरान ही श्रीकांत करंट की चपेट में आ गए। आननफानन में बाकी मजदूर उन्हें लेकर अस्पताल आए, लेकिन यहां उनकी मौत हो गई। इधर अल्ट्राटेक सीमेंट संयंत्र की ओर से एम्प्लॉय रिलेशन ऑफिसर प्रबल सिंह ने हादसे को सामान्य घटना बताया। उन्होंने कहा कि मौत करंट से नहीं बल्कि हार्ट अटैक आने से हुई है।

मृत मजदूर श्रीकांत सिंह मूल रूप से बिहार के रोहतास जिले के रहने वाले थे।

मृत मजदूर श्रीकांत सिंह मूल रूप से बिहार के रोहतास जिले के रहने वाले थे।

इधर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजहों का पता चल सकेगा।

इधर संयंत्र के अधिकारी के बयान पर मजदूर आक्रोशित हो गए। उन्होंने कहा कि करंट से ही श्रीकांत की मौत हुई है। भारी संख्या में मजदूरों के विरोध को देखते हुए पुलिस बल के साथ ASP हरीश यादव, SDOP सुभाष दास, कोतवाली थाना प्रभारी अमित तिवारी मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने की जांच।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने की जांच।

इधर घटना के बाद तहसीलदार बलराम तंबोली और नायब तहसीलदार महित अमिला मौके पर पहुंचे जरूर, लेकिन घटनास्थल जाने के बजाय यूनिट हेड से मिलने चले गए। न तो उन्होंने घटना स्थल को देखा और न ही मौके पर जाने की जहमत उठाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button