छत्तीसगढ

कलेक्टर विजय दयाराम के.ने भेंट की बस्तर ग्रीन मैन दामोदर कश्यप से…..

कलेक्टर विजय दयाराम के.ने भेंट की बस्तर ग्रीन मैन दामोदर कश्यप से

जगदलपुर : कलेक्टर ने ग्रीन मैन कश्यप द्वारा उगाए 400 पेड़ों के क्षेत्र को भी देखा

कलेक्टर विजय दयाराम के. बुधवार को बकावंड विकासखंड के निरीक्षण दौरा के दौरान ग्राम संघकरमरी में बस्तर ग्रीन मैन के नाम से प्रसिद्ध दामोदर कश्यप में भेंट किये।

भेंट के दौरान कलेक्टर ने कश्यप से उनके द्वारा उगाए गए पेड़ो को देखने की इक्छा जाहिर किए। ग्रीन मैन कश्यप सहर्ष तैयार हो गए और ओडिसा राज्य की सीमा में स्थित ग्राम बाइकागुड़ा के नजदीक 600 एकड़ में कश्यप द्वारा लगाए 400 पेड़ों का कलेक्टर ने अवलोकन किया।

कलेक्टर विजय ने ग्रीन मैन कश्यप का साल और श्री-फल देकर सम्मानित किया। कलेक्टर ने उनके द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य की सराहना की।

पर्यावरण संरक्षण में उनके कार्य से प्रेरणा लेकर अन्य लोगों भी पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने की अपील की। ज्ञात हो कि जंगल बचाने के लिए बस्तर ग्रीन मैन दामोदर कश्यप के बारे में 9वीं कक्षा के सामाजिक विज्ञान के पाठ्य पुस्तक में स्थान दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button