मध्यप्रदेश

नमो शिव चौपाल लगाएगा भाजपा किसान मोर्चा

भोपाल। प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा गांव-गांव जाकर किसानों से संवाद कर केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों के किए गए उल्लेखनीय कार्यों, किसान हितैषी लिए गए निर्णयों की जानकारी देने की तैयारी कर रहा है। भाजपा किसान मोर्चा ने नमो शिव किसान चौपाल लगाने की कार्ययोजना भी तैयार कर रही है। ग्यारह अगस्त शुक्रवार को भाजपा मप्र किसान मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति की बैठक होने जा रही है। इस बैठक में नमो शिव किसान चौपाल की घोषणा संभव है।

मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी ने बताया कि किसान चौपाल लगाने से पहले ट्रैक्टर यात्रा निकाली जाएगी। संभाग और जिला स्तर पर सम्मेलन करने की भी तैयारी है। कांग्रेस द्वारा की गई धोखाधड़ी को किसानों के बीच रखने के साथ सरकार ने किसान हित में कदम उठाए हैं, उन्हें बताया जाएगा। मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति में प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चहल सहित अन्य वरिष्ठ नेता भाग लेंगे।

मिलन भार्गव को बनाया प्रदेश प्रवक्ता

भाजपा ने प्रदेश प्रवक्ता, प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट और प्रदेश मीडिया विभाग के सदस्यों की नियुक्ति कर दी। मिलन भार्गव भोपाल, बृजगोपाल लोया रायसेन और गुलरेज शेख उज्जैन को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। शिवम शुक्ला सीधी, मंजरी जैन विदिशा, वंदना त्रिपाठी भोपाल, सचिन वर्मा भोपाल को प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट बनाया है। इंदौर के प्रेम व्यास और ग्वालियर के बृजराज सिंह को प्रदेश मीडिया विभाग का सदस्य नियुक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button