छत्तीसगढ

घरघोड़ा सावन झुला उत्सव में श्याम रंग में रमी महिलाएं,मंदिर में भक्तों के अटूट विश्वास का झलका अद्भुत दृश्य…

घरघोड़ा। पूरे विश्व के अलग-अलग हिस्सों में कृष्ण श्याम भक्त देखने को मिलते है, हिंन्दु देवताओं में दो नाम ऐसे हैं जिनका प्रभाव गैर हिन्दू देशों में भी मिलता है। विष्णु व शिव, हिन्दू धर्म संस्कृति में सबसे बड़े भगवान शिव शुन्य से अनंत तक व विष्णु को जीवन से मोझ तक का देव माना गया है।

भारत पूरे विश्व में धार्मिक संस्कृति वाला देश कहलाता है, जहां हिन्दू धर्म में आस्था रखने वाले अपने जीवन को सार्थक भक्ति मार्ग को मानते हैं । ऐसे ही भक्ति में डूबे आस्था और विश्वास का माधुर्य भाव में लिप्त श्याम भक्तों को घरघोड़ा में देखा जा सकता है। श्याम भक्ति में समाहित महिलाओं को देख कर राधा व मीरा की भक्तिमय क्षण में कृष्ण को रिझाने के लिए जैसे कह रही हो..

बारिश की हर बूँद में ओ साँवरिये, मुझे तेरा ही अक्स नजर आता है। तपती हुई मरूभूमि पर पड़ती बारिश जैसे, तू मेरी रूह में उतर जाता है। तेरे नाम की धारा में श्याम खाटूवाले, मेरा रोम रोम बहता जाऐ। यश कीर्ति तेरा गुणगान करूँ, ह्रदय बस श्याम श्याम कहता जाऐ।

घरघोडा राधा कृष्ण श्याम मंदिर मे श्याम सेवा महिला समिति द्वारा मनाया गया झूला उत्सव में भक्ति सागर में डूबे महिलाओं में श्याम के प्रति अटूट विश्वास झलक रहा था, आपको बता दें घरघोड़ा में श्याम भक्तों का लगातार कार्यक्रम होता रहता है, हर वर्ष सावन मास में सावन झुला महोत्सव का आयोजन किया जाता है।

इस बार श्री राधा कृष्ण श्याम मंदिर में श्री श्याम सेवा महिला समिति की ओर से बाबा श्याम का भव्य सावन झूला महोत्सव मनाया गया महोत्सव 10 अगस्त शाम 4 बजे से शुरू होकर  रात्रि 8 बजे तक लगातार चली। इस महोत्सव में श्याम बाबा को फुलो से भरे झूलो पर विराजमान किया गया।

इसमें विशेष फूल इत्र , गुब्बारे , बाब का भोग प्रसाद लग कर भक्तों में वितरण हुआ। श्री राधा कृष्ण मंदिर के सेवादार मोरछड़ी से अभिषेक महाराज के द्वारा बाबा का आशीर्वाद सभी भक्तों को प्रेषित किया। साथ में संकीर्तन उत्सव भी मंदिर प्रांगण के यज्ञ मण्डप पर श्याम सेवा महिला समिति द्वारा किया गया।

महिला मंडल द्वारा रानीसती दादी को झूला झूलाए, श्याम बाबा के दरबार मे दीप दान कर एक से बढकर एक भजनो पर महिलाओ ने भाव विभोर होकर नृत्य किया, नगर के श्याम भक्तों व श्याम सेवा परिवार श्याम बाबा के आशीर्वाद से सावन झूला महोत्सव आयोजित कर सर्व मानव कल्याण की कामना करते हुए प्रति वर्ष और अधिक उत्साह व संख्या में भक्तिमय कार्यक्रम का सफल आयोजन हो इसके लिए सभी भक्तों ने मनोकामना किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button