छत्तीसगढ

रेडक्रॉस सदस्य ओमप्रकाश सेन ने किया रक्तदान…

कांकेर। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के सदस्य निरंतर मानवता की सेवा के लिए समर्पित होकर जिला एवं जिले से बाहर जरूरतमंदों को किसी भी रूप से मदद करते रहते हैं।

ऐसे ही जरूरतमंद महिला कांकेर निवासी लक्ष्मी ध्रुव विगत दिनों से संजीवनी कैंसर हॉस्पिटल रायपुर  के आईसीयू में भर्ती है जिन्हें ओ पॉजिटिव रक्त की अत्यंत आवश्यकता है।

इनको मदद करते हुए रेडक्रॉस काउंसलर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धनेलीकन्हार में पदस्थ व्याख्याता ओमप्रकाश सेन ने मानव सेवा का परिचय देते  हुए रायपुर मे ओ पॉजिटिव खून का रक्तदान कर पुनीत कार्य किया है।

व्याख्याता ओम प्रकाश सेन इसके पूर्व भी कई जरूरतमंदों को अपना रक्तदान कर समाज में लोगों को  रक्तदान करने प्रेरित करते रहे हैं । रक्तदान करने पर  प्राचार्य ममता गोस्वामी,

जिला संगठन पवन सेन, व्याख्याता यशवंत जैन, पूर्णिमा देवांगन, शर्मिला भट्ट,विभा सिंह, रामभरोस कुंजाम, राम सिंह साहू, वीरेंद्र तिर्की, लक्ष्मी जैन, प्रियंका मंडावी, नोलेश कुलदीप, किरण माने, त्रिवेणी ध्रुव, रेडक्रॉस सदस्य प्रदीप सेन, वेंकटेश्वर राव, चंद्रशेखर महलवार, केएल कटेन्द्र, रूद्रप्रताप सोनी, राजेश शर्मा, घसिया राम साहू ने बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button