छत्तीसगढ

विधायक जैन ने मेकाज पहुंच पूछा कुशलक्षेम…

विधायक जैन ने मेकाज पहुंच पूछा कुशलक्षेम

जगदलपुर :- अन्य मरीजों से बातचीत कर हाल चाल जाना

संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन अपने सहयोगियों के साथ डिमरापाल स्थित मेडिकल कालेज पहुंचे और सड़क दुर्घटना में घायल कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य टिक्कू बिसाई का हालचाल जान दुर्घटना की जानकारी ली।

ज्ञात हो कि ओडिशा कोटपाड़ निवासी टिक्कू बिसाई सोमवार रात नगरनार मार्ग पर स्थित खूंटपदर में एक सड़क दुर्घटना में चोटिल हो गए थे।

उन्होने विधायक जैन को चर्चा में हादसे का सम्पूर्ण विवरण भी दिया। उन्होने मेकाज में भर्ती अन्य मरीजों से भी इलाज की जानकारी ली।

इस दौरान जैन के साथ एमआइसी सदस्य राजेश राय, पार्षद सूर्या पाणि, दयाराम कश्यप, संतोष सिंह व अन्य मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button