छत्तीसगढ

शहर जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य ने महिला कॉंग्रेस की ली महत्वपूर्ण बैठक…आगामी चुनाव में महिला कॉंग्रेस की रहेगी महत्वपूर्ण भागीदारी-सुशील मौर्य…

शहर जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य ने महिला कॉंग्रेस की ली महत्वपूर्ण बैठक…

आगामी चुनाव में महिला कॉंग्रेस की रहेगी महत्वपूर्ण भागीदारी-सुशील मौर्य…


|
आज बस्तर जिला कॉंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजीव भवन में बस्तर जिला महिला कांग्रेस’शहर’ के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक ली। इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव हेतु महिला कांग्रेस की आगे की रणनीति तय की गई। इसके अलावा संगठन की मजबूती को लेकर भी विशेष चर्चा की गई…

शहर जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा आगामी विधानसभा चुनाव में महिला कॉंग्रेस की भागीदारी बहुत महत्वपूर्ण होगी। इसीलिए प्रत्येक महिला कार्यकर्ता अपने गली, मोहल्ला से लेकर पोलिंग बूथ तक पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करें। साथ ही केंद्र सरकार की नाकामियों को उजागर कर महिलाओं को बताएं और कांग्रेस सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाएं।

इस बैठक में मुख्य रूप से महिला कॉंग्रेस अध्यक्ष सरला तिवारी, उपाध्यक्ष एस नीला, माही श्रीवास्तव,अपर्णा बाजपेयी, शहनाज खान, सपना कश्यप,ज्ञानेश्वरी जाधव,अंजुम हुसैन,अंजना नाग सहित महिला कॉंग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button