छत्तीसगढ

जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य ने ली युवा कांग्रेस, एनएसयूआई व सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं की बैठक…

जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य ने ली युवा कांग्रेस, एनएसयूआई व सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं की बैठक..

जगदलपुर :- संगठन को मजबूत कर प्रदेश सरकार की योजनाओं को प्रत्येक व्यक्ति तक पंहुचाए कार्यकर्ता- मौर्य

आज संभाग मुख्यालय जगदलपुर राजीव भवन में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य के द्वारा युवा कांग्रेस,एनएसयूआई व सोशल मीडिया के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की बैठक ली गई..

शहर जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य जी ने जिला शहर युवा कांग्रेस व एनएसयूआई के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ आगामी चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा की व कांग्रेस सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने और युवाओं की फ़ौज बूथ स्तर पर मजबूत कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को मजबूत करने की दिशा में संकल्प लिया..

वही जिलाध्यक्ष मौर्य ने सोशल मीडिया के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा, सोशल मीडिया के माध्यम से भूपेश बघेल की महत्वकांक्षी योजनाओं को प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक पँहुचने का पुरजोर कार्य कर संगठन को शसक्त रूप से मजबूती प्रदान करे…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button