मध्यप्रदेश

दुर्गा पंडाल में लगा रोवर ‘प्रज्ञान’ चंद्रयान 3 का मॉडल, देखने के लिए उमड़ी भीड़

भोपाल। लोगों में आज भी चंद्रयान 3 की सफलता की एक अलग ही खुशी है। भोपाल में इस खुशी को जाहिर करने के लिए एक अलग ही तरीका अपनाया गया है।इस साल दुर्गा पूजा पंडालों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के साथ ज्ञान-विज्ञान का संदेश दिया जा रहा है। भोपाल में कही राम मंदिर तो कही चंद्रयान-3 के मॉडल का पंडाल सज रहा है। इस बार इको फ्रेंडली भी चर्चा का केंद्र बना हुआ है। विभिन्न मॉडलों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। चंद्रयान-तीन की सफलता को देखते हुए भोपाल के टीटी नगर में नवरात्र के शुभ अवसर पर चंद्रयान 3 का मॉडल माता के पंडाल के साथ बनाया गया है। टीटी नगर में नवरात्र के शुभ अवसर पर चंद्रयान 3 का मॉडल माता के पंडाल के साथ बनाया गया है। 

साइंटिस्ट के प्रति सम्मान दिखाना चाहते हैं

नव दुर्गा उत्सव समिति के सदस्य ने कहा कि भोपाल में 30 सालों से दुर्गा पूजा होते आ रही है।  हमारी समिति ने भारत के सफल चंद्रयान-3 के लैंडर ‘विक्रम’ की प्रतिकृति के अंदर की झलक दिखती है। रोवर ‘प्रज्ञान’ का एक मॉडल तैयार किया गया है।  हम इसरो के सभी साइंटिस्ट के प्रति अपना सम्मान दिखाना चाहते हैं।  सभी को उनकी उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं।  इसलिए हमने इस बार अपने दुर्गा पंडाल के साथ चंद्रयान-3 का मॉडल बनवाया है। चंद्रयान-3 का मॉडल का उज्जैन के कारीगरों ने करीब 10 दिनों में तैयार किया है।  हर साल भारत के ऐतिहासिक मंदिरों की थीम अपने पंडाल को सजाते है।  अपनी संस्कृति से लोगों को रूबरू कराते हैं। यहां पर माता के भक्त शाम को दर्शन करने के लिए साथ ही यहां पर और भी एक्टिविटीज शाम को चलती हैं, जैसे गरबा डांस, वृंदावन की आर्टिस्ट टीम जो की राधा कृष्ण का डांस प्ले करती है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button