Breaking NewsPoliceअधिकारीखेलछत्तीसगढ़तकनीकीदेशबीजापुरराज्य

“बस्तर राइजिंग” अभियान 8 अक्टूबर से होगा प्रारंभ

बस्तर की प्रतिभा, संस्कृति और संभावनाओं को मिलेगा राष्ट्रीय मंच

बीजापुर(हिन्दसत)। छत्तीसगढ़ शासन के जनसंपर्क विभाग तथा बस्तर संभाग के सातों जिलों के जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से “बस्तर राइजिंग” नामक विशेष अभियान 8 अक्टूबर से प्रारंभ होने जा रहा है। यह अभियान दो सप्ताह तक चलेगा, जिसका उद्देश्य बस्तर की सांस्कृतिक, पर्यावरणीय और उद्यमशील क्षमताओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करना है।

अभियान के दौरान विशेषज्ञों, युवाओं, शिल्पकारों और स्थानीय समुदायों के बीच संवाद, कार्यशालाएं, प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। “बस्तर राइजिंग” का कारवां केशकाल, नारायणपुर, कोण्डागांव, सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर, चित्रकोट, बारसूर और जगदलपुर का भ्रमण करेगा।

इस दौरान बस्तर की कला, हस्तशिल्प, कृषि, पर्यटन, खेल और शिक्षा से जुड़ी संभावनाओं पर विशेष फोकस रहेगा। अभियान का समापन रायपुर में “हार्मोनी फेस्ट 2025” के रूप में होगा, जिसमें बस्तर की प्रेरक कहानियाँ, नवाचार और सांस्कृतिक विरासत को “दिल मेला – दिल में ला” थीम पर प्रदर्शित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button