BastarchhattisharhBreaking NewsCMO ChhattisgarhCongressDistrict BijapurEducationJournalistPMOगोंड समाजछत्तीसगढ़देशधर्मपत्रकारबस्तरबीजापुरबीजापुर छत्तीसगढ़भाजपाराजनीतीराज्य
गोंड समाज बीजापुर की नई जिला कार्यकारिणी गठित
चारों ब्लॉकों के समाज प्रमुखों की उपस्थिति में पदाधिकारियों का हुआ चयन

कामेश्वर दुब्बा जिला अध्यक्ष मनोनीत

बीजापुर (हिन्दसत)। जिला मुख्यालय बीजापुर स्थित गोंडवाना भवन में जिला स्तरीय गोंड समाज की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर जिले के चारों ब्लॉक भोपालपटनम, भैरमगढ़, बीजापुर और उसूर के समाज प्रमुखों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया।
कार्यक्रम में लगभग 300 से अधिक गोंड समाज के पुरुष एवं महिलाएं उपस्थित हुए। इस अवसर पर वक्ताओं ने समाज में एकता, शिक्षा और सांस्कृतिक संरक्षण पर बल दिया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि गोंड समाज के कार्य रूड़ी प्रथा के अनुसार, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारंपरिक मूल्यों के अनुरूप संचालित किए जाएंगे।
जिला स्तरीय पदाधिकारियों की सूची-
- अध्यक्ष: कामेश्वर दुब्बा।
- सचिव: चंद्रशेखर वासम।
- कोषाध्यक्ष: संगदेव मरकाम।
- उपाध्यक्ष: किस्टैया मरपल्ली, एट्टी राजना, जनक लाल नेताम, अनिल मरावी।
- संरक्षक: मोहन सिंह परते।
- सह संरक्षक: वल्वा मदनैया, समैया उद्दे, शंकर लाल सडमेंक।
- सलाहकार: अशोक तलांडी, शंकर लाल कतलाम, भाव सिंह भास्कर।
- प्रवक्ता: सालिक नागवंशी, सी.एस. नेताम, कमल नारायण कुंजाम।
- मीडिया प्रभारी: धनेश कुंजाम, सुरेश नेताम।
महिला प्रभाग की पदाधिकारीगण –
- अध्यक्ष: श्रीमती इंदिरा देवी कुंजाम।
- सचिव: श्रीमती जयंती परते।
- कोषाध्यक्ष: श्रीमती नीता शाह।
- उपाध्यक्ष: श्रीमती चिन्ना बाई टिगें, श्रीमती भारती उददे का मनोनयन किया गया।



