BastarchhattisharhBreaking NewsCMO ChhattisgarhDistrict BijapurEducationJournalistPressWHO INDIAछत्तीसगढ़ जनसंपर्कदेशपत्रकारबीजापुरबीजापुर छत्तीसगढ़राज्यलाइफ स्टाइलविष्णु देव सायस्वस्थ

लापरवाही : संतोषपुर में जल संकट, 25 दिनों से ग्रामीण हो रहे परेशान

जिम्मेदारों ने कहा जानकारी नहीं 

बीजापुर (हिन्दस्त)। ग्राम पंचायत संतोषपुर में नल-जल योजना के तहत लगाए गए सोलर ट्यूबवेल के पंप के पिछले 25 दिनों से खराब होने के कारण ग्रामीणों को गंभीर जलसंकट का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि गांव के करीब 30 घरों में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप है, जिससे ग्रामीणों में क्रेडा विभाग को लेकर भारी नाराज़गी है।

ग्रामीणों ने बताया कि सोलर पंप खराब होने की शिकायत के बाद विभागीय कर्मचारी पंप को निकालकर ले गए थे, लेकिन मरम्मत के बाद उसे अब तक वापस नहीं लाया गया। पानी के अभाव में ग्रामीणों को सुबह खेतों में धान कटाई के लिए जाने से पहले नहा-धोने और अन्य दैनिक कार्यों में भारी दिक्कतें आ रही हैं।

ग्रामवासियों ने बताया कि गांव में मौजूद बोरिंग भी खराब है, जिसकी सुध लेने कोई संबंधित अधिकारी नहीं आया। पीएचई के ईई एसआर नेताम ने बताया कि उन्हें सूचना मिली है और सुधार कार्य की प्रक्रिया जारी है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि सोलर ट्यूबवेल की मरम्मत की जिम्मेदारी क्रेडा विभाग की है।

इस मामले पर क्रेडा के प्रभारी अधिकारी श्री बंजारे से फोन पर संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि वे अभी बाहर हैं और पारिवारिक कार्यक्रम में व्यस्त हैं। उन्होंने संतोषपुर में जल समस्या की जानकारी से इंकार करते हुए जानकारी जुटाने की बात कही।

ग्रामीणों ने क्रेडा विभाग से जल्द से जल्द पंप की मरम्मत कर जल आपूर्ति बहाल करने की मांग की है, ताकि उन्हें बुनियादी सुविधाओं के लिए और परेशान न होना पड़े।

Related Articles

Back to top button