Breaking NewsChhattisgarh CultureConstitution DayCrpfDistrict BijapurFOBGovernment EmployerINDIAJawanPoliceअधिकारीकर्मचारीछत्तीसगढ़देशबस्तरबीजापुरबीजापुर छत्तीसगढ़राज्यसंविधान दिवस

196 बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया संविधान दिवस

महादेव घाटी मुख्यालय और सभी समवायों में उद्देशिका का सामूहिक वाचन, संवैधानिक मूल्यों के पालन का लिया संकल्प

बीजापुर (हिन्दसत)। 196वीं वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ने बुधवार को बटालियन मुख्यालय महादेव घाटी सहित सभी समवायों में संविधान दिवस समारोह उत्साहपूर्वक मनाया। कमांडेंट कुमार मनीष के नेतृत्व में तड़पाला F.O.B. पर आयोजित कार्यक्रम में द्वितीय कमान अधिकारी दिनेश, उप कमांडेंट कुणाल किशोर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. किरण राज, सहायक कमांडेंट कृष्ण कुमार यादव, डब्लू. प्रेमजीत सिंह और उप कमांडेंट गुलशन तिर्की उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और जवानों ने संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन करते हुए न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्यों के पालन का संकल्प लिया। मुख्यालय में संबोधन देते हुए उप कमांडेंट गुलशन तिर्की ने संविधान के इतिहास, महत्व और नागरिक दायित्वों पर प्रकाश डाला और जवानों से राष्ट्र की एकता, अखंडता और संवैधानिक सिद्धांतों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया।

सीआरपीएफ की 196 बटालियन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मियों में संवैधानिक जागरूकता बढ़ाना और जिम्मेदार नागरिकता की भावना को सुदृढ़ करना रहा। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएँ दी गईं।

Related Articles

Back to top button