छत्तीसगढ

महिला ने 3 बच्चों को दिया जन्म, हैरत में पड़ गए स्वास्थकर्मी……

महासमुंद। महासमुंद में एक महिला ने शुक्रवार को एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। जिले में एक साथ तीन बच्चों के जन्म का यह पहला मामला है। इस प्रसव से स्वास्थकर्मी हैरत में हैं,

वहीं माता-पिता और परिजनों के खुशी का ठिकाना नहीं है। चिकित्सक के मुताबिक तीनों बच्चे और उनकी मां पूरी तरह से स्वस्थ हैं। महासमुंद के जिला अस्पताल में आपरेशन के बाद महिला का प्रसव हुआ है।

महासमुंद के सेवा भारती कालोनी में निवासरत विनीता सेन्द्रे पति गनेशु सेन्द्रे ने तीन पुत्रों को एक साथ जन्म दिया है। गनेशु ने बताया कि जिला अस्पताल में 10 जनवरी को सुबह 10.27 बजे पहला व 10.29 बजे एख साथ दो संतान को जन्म दिया। इस तरह से तीन पुत्रों ने जन्म लिया है।

उन्होंने बताया कि एक साथ तीन बच्चों के जन्म के कारण बच्चों का वजन कम है। बच्चों को पहले जिला अस्पताल के चाइल्ड केयर में रखा गया।

बाद में स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों की सलाह पर बालगोपाल अस्पताल रायपुर में भर्ती किया गया है। जहां तीनों बच्चों और मां की हालत खतरे से बाहर है। एक साथ तीन पुत्रों के जन्म से परिवार में खुशी है। गनेशु ने बताया कि उनका पांच वर्षीय पहला पुत्र है। पांच साल बाद फिर से पत्नी ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है।

अब उनके कुल चार पुत्र हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों का जन्म आठ माह 12 दिन में हुआ है। जिला अस्पताल के चाइल्ड केयर में कुछ तकनीकी कमी थी, जिसके कारण बच्चों को रायपुर अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button