AntiNaxalOperationCRPF214DRGIED_बरामदIEDRecoveryInternalSecurityMaoistOperationगंगालूरडीआरजी_बीजापुरनक्सल_अभियानबीजापुर_पुलिसभोपालपटनम_बीजापुरमाओवादी_विरोधी_अभियानसीएम_विष्णुदेवसायसुरक्षा_बल

सुरक्षा बलों को मिली कामयाबी, दो अलग-अलग अभियानों में IED बरामद कर किया नष्ट

डीआरजी, थाना गंगालूर, केरिपु 214 वाहिनी व बीडीएस टीम की संयुक्त कार्रवाई, माओवादियों की साजिश हुई नाकाम

बीजापुर (हिन्दसत)। जिले में माओवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। डीआरजी बीजापुर, थाना गंगालूर, केरिपु 214 वाहिनी एवं बीडीएस टीम की संयुक्त कार्रवाई में अलग-अलग क्षेत्रों से IED बरामद कर मौके पर ही सुरक्षित रूप से नष्ट किए गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार 29 दिसंबर 2025 को डीआरजी बीजापुर एवं थाना गंगालूर की संयुक्त टीम ग्राम मुनगा–पेद्दाकोरमा क्षेत्र में अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान डीमाईनिंग कार्यवाही करते हुए मुनगा रोड से कुछ दूरी पर पगडंडी मार्ग में माओवादियों द्वारा लगाया गया 10 किलोग्राम का IED बरामद किया गया। बीडीएस बीजापुर की टीम ने सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए उक्त IED को मौके पर ही सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया।

इसी तरह 28 दिसंबर 2025 को केरिपु 214 बटालियन कैम्प कांडलापर्ती एवं जिला बल की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम कांडलापर्ती (थाना भोपालपटनम) क्षेत्र में सर्चिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कांडलापर्ती रोड से कुछ दूरी पर पगडंडी मार्ग में माओवादियों द्वारा लगाया गया 05 किलोग्राम का IED बरामद किया गया, जिसे केरिपु 214 की बीडीएस टीम द्वारा सुरक्षित रूप से निष्क्रिय किया गया।

माओवादी डम्प से विस्फोटक व अन्य सामग्री बरामद

IED निष्क्रियकरण के बाद आसपास के क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें माओवादियों का एक डम्प बरामद हुआ। डम्प से—
  •  पटाखे/सुतली बम (20 नग)
  • वायरलेस सेट की बैटरी
  • मोबाइल बैटरी व चार्जर
  • कार्डेक्स वायर एवं प्रेशर स्विच
  • माओवादी वर्दी
  • बिजली का तार
  • विभिन्न टूल्स
  • तिरपाल
  • माओवादी दस्तावेज सहित अन्य सामग्री
बरामद की गई।

सुरक्षा बलों की सतर्कता, सूझ-बूझ एवं त्वरित कार्रवाई से माओवादियों की नापाक साजिश को विफल कर दिया गया। क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से सर्चिंग एवं एरिया डॉमिनेशन अभियान आगे भी लगातार जारी है।

Back to top button