नववर्ष मिलन पर विधायक विक्रम मंडावी करेंगे पत्रकारों का सम्मान, रात्रि भोज का आयोजन

05 जनवरी को विधायक निवास बीजापुर में होगा नववर्ष मिलन समारोह, जिले के सभी पत्रकार आमंत्रित
बीजापुर। नववर्ष 2026 के अवसर पर बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी द्वारा प्रति वर्ष की परंपरा का निर्वहन करते हुए इस वर्ष भी नववर्ष मिलन समारोह एवं रात्रि भोज का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर जिले के सभी पत्रकारों को आमंत्रित किया गया है।

विधायक विक्रम मंडावी ने बताया कि यह कार्यक्रम 05 जनवरी 2026 को सायं 06:30 बजे से विधायक निवास बीजापुर में आयोजित होगा। नववर्ष के अवसर पर आयोजित यह मिलन समारोह जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों के बीच संवाद, सौहार्द और आपसी समन्वय को सशक्त बनाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल माना जा रहा है।
आयोजन के दौरान नववर्ष की शुभकामनाओं के आदान-प्रदान के साथ रात्रि भोज का भी आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने जिले के पत्रकारों से कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कर आयोजन की गरिमा बढ़ाने की अपील की है।




