CRPF 196 बटालियन ने नांबी कैंप में लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर, ग्रामीणों को वितरित की आवश्यक दवाइयाँ

नक्सल प्रभावित क्षेत्र में जनसेवा का उदाहरण, बुजुर्गों, महिलाओं व बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच
बीजापुर (हिन्दसत)। CRPF की 196 बटालियन के नांबी कैंप द्वारा थाना उसूर अंतर्गत नक्सल प्रभावित क्षेत्र नांबी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में आसपास के गांव नांबी एवं इत्तागुड़ा के ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवाइयाँ वितरित की गईं।

कार्यक्रम शालीन (IPS) पुलिस महानिरीक्षक छत्तीसगढ़ सेक्टर,
बी.एस. नेगी पुलिस उप महानिरीक्षक बीजापुर रेंज, राकेश चौधरी पुलिस उपमहानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज, कुमार मनीष कमांडेंट 196 वाहिनी CRPF के दिशा-निर्देशन एवं द्वितीय कमान अधिकारी दिनेश के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। शिविर का नेतृत्व सहायक कमांडेंट लोकेश कुमार यादव एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. शुभम नितिन पंवार द्वारा किया गया। डॉ. पंवार ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की और उन्हें मौसम से जुड़ी बीमारियों की दवाइयाँ उपलब्ध कराईं।
ग्रामीणों को दिया सुरक्षा और सहयोग का भरोसा
इस अवसर पर सहायक कमांडेंट लोकेश कुमार यादव ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा—
- “CRPF आपके साथ है। स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। किसी भी समस्या में कैंप आकर संपर्क करें।”

उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे नक्सलियों के बहकावे में न आएँ, अपने बच्चों को शिक्षा दें और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लें।
ग्रामीणों ने की सराहना
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं, बच्चे एवं बुजुर्ग उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने इस पहल की जमकर सराहना की और क्षेत्र में शांति बहाली हेतु CRPF व प्रशासन को सहयोग देने की प्रतिबद्धता जताई।



