बिग ब्रेकिंग: नगर पालिका की बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में विधायक विक्रम मंडावी करेंगे पदयात्रा

प्रभावित परिवारों के समर्थन में 23 जनवरी को आजाद नगर से होगी शुरुआत
बीजापुर। बीजापुर नगर पालिका क्षेत्र में लगभग 100 मकानों पर बुलडोजर चलाकर की गई तोड़फोड़ की कार्रवाई के विरोध में विधायक विक्रम मंडावी कल दिनांक 23 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को प्रभावित परिवारों के समर्थन में पदयात्रा करेंगे।
कांग्रेस पार्टी के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पदयात्रा की शुरुआत नया बस स्टैंड के पीछे स्थित प्रभावित क्षेत्र आजाद नगर से होगी। यह पदयात्रा आजाद नगर से शांतिनगर चट्टानपारा (वार्ड-07), वार्ड-06, वार्ड-08, वार्ड-09, वार्ड-10, वार्ड-11 एवं वार्ड-12 से होते हुए नया बस स्टैंड बीजापुर पहुंचेगी।

कार्यक्रम के अंत में नया बस स्टैंड परिसर में धरना प्रदर्शन किया जाएगा, जिसके पश्चात रैली के रूप में तहसील कार्यालय का घेराव कर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में प्रभावित परिवारों, स्थानीय नागरिकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।



