Breaking News

बीजापुर में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ा हादसा

कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में IED विस्फोट, DRG के तीन जवान घायल

बीजापुर (हिन्दसत)। जिले में नक्सल विरोधी सर्चिंग अभियान के दौरान बड़ा हादसा सामने आया है। कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) की चपेट में आने से DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के तीन जवान घायल हो गए।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों की टीम क्षेत्र में नियमित सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। इसी दौरान जवान दो अलग-अलग स्थानों पर लगाए गए IED विस्फोटक की चपेट में आ गए, जिससे तीन जवानों को गंभीर चोटें आईं है।

घटना के बाद मौके पर मौजूद अन्य जवानों ने तत्काल घायल साथियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के पश्चात तीनों घायल जवानों को बीजापुर से रायपुर एयरलिफ्ट कर बेहतर इलाज के लिए भेजा गया है।

यह घटना सुबह लगभग 10 बजे के आसपास की बताई जा रही है।मामले की पुष्टि करते हुए बीजापुर के एडिशनल एसपी चंद्रकांत गवर्ना ने कहा कि तीन जवानों के घायल होने की जानकारी है जिन्हें एयर लिफ्ट कराया गया है। विस्तृत जानकारी शीघ्र साझा की जाएगी।”

घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बलों द्वारा सर्च ऑपरेशन और अधिक तेज कर दिया गया है तथा अतिरिक्त बल भी रवाना किया गया है।

Related Articles

Back to top button