Breaking News

बीजापुर में सुरक्षा बलों को सर्चिंग के दौरान मिली बड़ी सफलता

.लंकापल्ली क्षेत्र से 20–30 किलो के दो शक्तिशाली IED बरामद, मौके पर किया गया सुरक्षित नष्ट

बीजापुर (हिन्दसत)। डीआरजी बीजापुर, थाना ईलमिड़ी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल 9वीं वाहिनी तथा बीडीएस टीम बीजापुर की संयुक्त कार्रवाई में माओवादियों की एक बड़ी साजिश को विफल कर दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 29 जनवरी 2026 को डीआरजी बीजापुर एवं थाना ईलमिड़ी, छसबल 9वीं वाहिनी की संयुक्त टीम ईलमिड़ी–लंकापल्ली क्षेत्र में सर्चिंग अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान डिमाइनिंग कार्रवाई करते हुए लंकापल्ली कच्ची सड़क पर माओवादियों द्वारा लगाए गए 20–30 किलोग्राम वजन के दो शक्तिशाली IED बरामद किए गए।

बीडीएस बीजापुर की टीम द्वारा सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए दोनों IED को मौके पर ही सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि माओवादियों द्वारा ये IED कमांड स्वीच सिस्टम के माध्यम से सड़क के बीचों-बीच लगाए गए थे, जिनका उद्देश्य बड़े वाहनों को निशाना बनाना था। सुरक्षा बलों की सतर्कता, सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी घटना टल गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए आगे भी सर्चिंग एवं एरिया डॉमिनेशन अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button