छत्तीसगढ

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने शहर के पांच वार्डों में 1 करोड़ 68 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया…

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने शहर के पांच वार्डों में 1 करोड़ 68 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया

शहर का समेकित विकास भूपेश बघेल सरकार की प्राथमिकता – रेखचंद जैन

जगदलपुर :- विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने नगर निगम के भगतसिंह वार्ड क्रमांक 06,शिव मंदिर वार्ड क्रमांक 03,अटल बिहारी वाजपेई वार्ड क्रमांक 38, लोकमान्य तिलक वार्ड क्रमांक 37 एवं महाराणा प्रताप वार्ड क्रमांक 47 में 1 करोड़ 68 लाख 98 हजार रुपए के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया।

जिन कार्यों का भूमि-पूजन किया गया उनमें भगतसिंह वार्ड क्रमांक 06 में माली सैलून सै शिवनारायण बिसोई घर तक आरसीसी नाली निर्माण कार्य लागत 9.70 लाख, आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य 6.45 लाख, माली सैलून से शिवनारायण बिसनोई घर तक सी सी सड़क निर्माण कार्य लागत 8.00 लाख, राम अवतार देवांगन घर से राजेश देवांगन घर तक सी सी सड़क निर्माण कार्य लागत 5.16 लाख,

मनीष साहू घर से किशन ध्रुव घर तक सी सी सड़क निर्माण कार्य लागत 12.74 लाख कुल 42.03 लाख रुपए, शिव मंदिर वार्ड क्रमांक 03 में पतंजलि से मुरली और राजाराम घर तक आर सी सी नाली निर्माण कार्य लागत 13.04 लाख, पुष्पांजलि टेलर्स से विष्णु जोशी घर घर तक आर सी सी नाली निर्माण कार्य लागत 2.70 लाख,

डोंगाघाट में में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य लागत 5.08 लाख कुल 20.82 लाख, अटल बिहारी वाजपेई वार्ड क्रमांक 38 में हरा नाग घर से रंजो घर तक आर सी सी नाली निर्माण कार्य लागत 10.31 लाख, जगमोहन यादव घर से मिथिलेश सांई घर तक सी सी सड़क निर्माण कार्य लागत 5.28 लाख, दलपत सागर राम मंदिर के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य 15 लाख रुपए कुल 30.59 लाख रुपए, लोकमान्य तिलक वार्ड क्रमांक 37 में नहरमुण्डा कंगोली टो वाल निर्माण कार्य लागत 13.06 लाख,

गणेश चौक से रायल गार्डन तक बी टी सड़क निर्माण कार्य लागत 15.85 लाख, सेवाश्रम के पास धरमपुरा नं 2 में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य लागत 10.03 लाख, कृष्णा टेम्पल के पास धरमपुरा नं 2 में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य लागत 9.74 लाख रुपए कुल 48.68 लाख रुपए, महाराणा प्रताप वार्ड क्रमांक 47 में लक्ष्मण घर से शुक्ला घर तक आर सी सी नाली निर्माण कार्य लागत 7.96 लाख,

नेंगी गली आर सी सी नाली 2.23 लाख, मालती सोढ़ी घर से गाय दूध डेयरी 6.67 लाख, हिडमा किराना स्टोर से शर्मा घर तक आर सी सी नाली निर्माण कार्य लागत 5.21 लाख, आंगनबाड़ी रोड नाकापारा सी सी सड़क निर्माण कार्य लागत 5.00 लाख रुपए कुल 27.16 लाख रुपए के निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन किया।

 

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा अनुरूप शहर का समेकित विकास हमारी सरकार की प्राथमिकता है और बिना किसी भेदभाव के शहर के हर वार्ड का विकास किया जा रहा है।

प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया का आशीर्वाद नगर निगम जगदलपुर को लगातार मिल रहा है एवं शहर विकास हेतु लगातार राशि आबंटित की जा रही है।

उन्होंने कहा की शहर के मध्य भाग के वार्ड पहले नगर पालिका फिर नगर निगम में होने के कारण पहले से विकसित हैं पर बाहरी क्षेत्र के वार्ड पहले ग्राम पंचायत में होने के कारण उतना विकास नहीं हो पाया है अतः इन वार्डों में अधिक से अधिक विकास कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई है।

नगर निगम में लोकनिर्माण विभाग के सभापति एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव यशवर्धन राव ने संबोधित करते हुए कहा की विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन जो की नगरीय प्रशासन विभाग के संसदीय सचिव भी हैं।

उनके प्रयासों से नगर निगम जगदलपुर को लगातार राशि आबंटित की जा रही है जिससे शहर का समेकित विकास किया जा रहा है विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं महापौर सफीरा साहू के साझा प्रयासों से आज जगदलपुर नगर निगम विकास की नई गाथा गढ़ रहा है।

उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को पुनः आशीर्वाद प्रदान करने का आह्वान भी किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन अधिवक्ता अवधेश झा ने किया।

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं नगर निगम में लोकनिर्माण विभाग के सभापति यशवर्धन राव, राजस्व विभाग के सभापति राजेश राय, पार्षद सूर्या पाणी, पंचराज सिंह, दयावती देवांगन, निर्मल पानीग्राही, त्रिवेणी रंधारी, शंभू नाग,

दयाराम कश्यप, नेहा ध्रुव पूर्व पार्षद एवं शहर जिला महामंत्री गौरनाथ नाग, अधिवक्ता दिनेश पानीग्राही, आनंद मोहन मिश्रा, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, धर्मेंद्र चौहान, सुशील दत्ता, बैदेही बहन , हेमंत ध्रुव, राणा घोष, अजय शर्मा, रामदास पुजारी नगर निगम के कार्यपालन अभियंता तिग्गा समेत अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button