Breaking News

बस्तर के विकास को नई रफ्तार देगा ‘संकल्प’ बजट : जी. वेंकट

आदिवासी अंचलों, स्वास्थ्य, शिक्षा और युवाओं पर विशेष फोकस

बीजापुर (हिन्दसत)। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जी. वेंकट ने साय सरकार के तीसरे बजट को बस्तर और सरगुजा के लिए ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट ‘संकल्प’ थीम पर आधारित है, जिसमें समावेशी विकास, अधोसंरचना, निवेश और अंत्योदय को प्राथमिकता दी गई है।

बस्तर संभाग और सरगुजा संभाग में खेल, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए बड़े प्रावधान किए गए हैं। अबूझमाड़ और जगरगुंडा में एजुकेशन सिटी हेतु 100 करोड़ रुपये, जबकि दंतेवाड़ा सहित पांच जिलों में नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे।

आयुष्मान योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और युवाओं के लिए विशेष बजट से क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी। जी. वेंकट ने कहा कि यह बजट बस्तर के चहुमुखी विकास का मजबूत आधार बनेगा।

Related Articles

Back to top button