Breaking News

गायत्री शक्तिपीठ बीजापुर का दसवां प्राण प्रतिष्ठा वार्षिकोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न

कलश यात्रा, पंचकुंडीय महायज्ञ, संस्कार समारोह और भजन-कीर्तन से तीन दिवसीय भव्य आयोजन रहा 

बीजापुर(हिन्दसत)। नगर के मध्य स्थित गायत्री शक्तिपीठ बीजापुर का दसवां प्राण प्रतिष्ठा वार्षिकोत्सव 26 से 28 फरवरी तक धार्मिक गरिमा और उत्साह के साथ मनाया गया। वर्ष 2016 में स्थापित शक्तिपीठ में माता गायत्री, दुर्गा एवं सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। परम पूज्य पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य एवं वंदनीया भगवती देवी शर्मा के चित्रों के समक्ष गुरु पूजन संपन्न हुआ।

प्रथम दिवस 12 घंटे का गायत्री मंत्र जप एवं पंचकुंडीय महायज्ञ में लोककल्याणार्थ आहुतियां समर्पित की गईं। संध्या में सुंदरकांड पाठ एवं प्रज्ञा गीतों से वातावरण भक्तिमय रहा। द्वितीय दिवस ‘माता-पिता दिवस’ के रूप में संस्कार जागरण कार्यक्रम आयोजित हुआ तथा महिलाओं द्वारा भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में 11 दीक्षा संस्कार, अन्नप्राशन एवं विवाह संस्कार भी संपन्न हुए।

आयोजन में प्रमुख प्रबंध ट्रस्टी शंकर कुड़ियम, जिला समन्वयक बीरा राजबाबू, वरिष्ठ परिजन विजय बहादुर राजभर, व्यवस्थापक जयपाल सिंह राजपूत, लेखा प्रभारी बैजनाथ गुप्ता सहित राहुल गुप्ता, अर्जुन वेको, रुक्मणी झाड़ी, अर्चना सिंह, रामयश विश्वकर्मा, मोहिनी साहू, गायत्री मरकाम, सहदे वाचम, महेश, दुर्गा वाचम, संतोष अग्गीवार, संतोष (युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष), बुछैया पुजारी, कमला पुजारी, मंजू पुजारी, गारा लालैया, सरिता पसपुल, नमिता पसपुल, मनीष राजभर, नीला पेरमा, रामैया लम्बाड़ी, सुनील साहू, धनोज साहू, प्यारेलाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रही। पूर्णाहुति उपरांत सभी के लिए प्रसाद वितरण किया गया।

Related Articles

Back to top button