Breaking News

सर्व आदिवासी समाज के कर्मचारी/अधिकारी प्रभाग का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

कोयाकूटमा भवन परपा, जगदलपुर में सात जिलों के प्रतिनिधियों की रही गरिमामय उपस्थिति

जगदलपुर (हिन्दसत)। रविवार 1 मार्च को सर्व आदिवासी समाज बस्तर संभाग के कर्मचारी/अधिकारी प्रभाग की संभागीय कार्यकारिणी के मनोनयन एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन कोयाकूटमा भवन, परपा में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में संभाग के सातों जिलों से आए अधिकारी, कर्मचारी एवं समाज प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ ‘सेवा अर्जी’ एवं पेन-पुरखा की आराधना से किया गया। तत्पश्चात संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं भूमकाल योद्धाओं के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलन किया गया।

मुख्य चरण में डॉ. जीवन सलाम ने संभागीय अध्यक्ष (कर्मचारी/अधिकारी प्रभाग) के रूप में शपथ ली। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह संगठन संविधान की भावना, पेसा एवं वनाधिकार कानून की आत्मा पर आधारित सामाजिक मंच है, जो आदिवासी समाज के अधिकार, संस्कृति और आत्मसम्मान की रक्षा हेतु कार्य करेगा।

नवगठित संभागीय कार्यकारिणी इस प्रकार है—
  • अध्यक्ष – डॉ. जीवन सलाम
  • उपाध्यक्ष – शारदा कश्यप, मासा राम कुंजाम, अमर मरकाम
  • महासचिव – राजेंद्र बघेल
  • संभागीय समन्वयक – हेमंत कुमार नाग
  • कोषाध्यक्ष – किशोर कुमार मंडावी
  • सह-कोषाध्यक्ष – प्रभु लाल नाग
  • संयुक्त सचिव – पांडू वट्टी, रतनी नुरेटी, पूनम नेताम, नोमेश पिद्दा
  • मीडिया प्रभारी – नारायण सिंह मौर्य
  • संभागीय प्रवक्ता – पवन नेताम, तुलसी ठाकुर
  • सलाहकार – माखन लाल सोरी, विपिन चन्द्र भगत
  • आईटी सेल हेड – महेंद्र कश्यप
  • कार्यकारिणी सदस्य – कुलधर गोयल, नरेश मरकाम, शोभा राम नाग, याकूब तिर्की, डी. एस. नेताम, राखी गोटा बनाए गए।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अन्य पिछड़ा वर्ग महासभा छत्तीसगढ़ के संभागीय अध्यक्ष दिनेश यदु उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में धुरवा समाज के संभागीय अध्यक्ष एवं सर्व आदिवासी समाज बस्तर संभाग के कोषाध्यक्ष पप्पु नाग, भतरा समाज के संरक्षक सोमारू कौशिक तथा जिला पदाधिकारी एवं युवा प्रभाग के प्रतिनिधि शामिल रहे।

कार्यक्रम का समापन समाज की एकता, संवैधानिक अधिकारों की रक्षा और संगठित प्रयासों के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button