14 मार्च को आयोजित होगी नेशनल लोक अदालत, खण्डपीठ का गठन

राजस्व अधिकारियों व तहसीलदारों को बनाया गया पीठासीन अधिकारी
बीजापुर(हिंदसत)। जिले में 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के सफल संचालन के लिए खण्डपीठ का गठन किया गया है। इसके तहत विभिन्न अनुविभागीय अधिकारियों और तहसीलदारों को पीठासीन अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार जागेश्वर कौशल अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बीजापुर, विकास सर्वे अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भैरमगढ़, यशवंत नाग अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भोपालपटनम तथा भूपेन्द्र कुमार गावरे अनुविभागीय अधिकारी राजस्व उसूर को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा पंचराम सलामे तहसीलदार बीजापुर, भोज कुमार डहरिया तहसीलदार गंगालूर, लक्ष्मण कुमार राठिया तहसीलदार भोपालपटनम, रवेन्द्र सिन्हा तहसीलदार उसूर, प्रियंका बंजारा तहसीलदार भैरमगढ़ तथा सूर्यकांत धरत तहसीलदार कुटरू को भी खण्डपीठ में शामिल किया गया है।

नेशनल लोक अदालत के माध्यम से राजीनामा योग्य प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया जाएगा, जिससे आम नागरिकों को सरल और त्वरित न्याय मिल सकेगा।



