Breaking News

सुकमा में गौधाम योजना का शुभारंभ, बेसहारा मवेशियों को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वर्चुअल माध्यम से की शुरुआत, गोंगला में बनेगा गौधाम

सुकमा (हिन्दसत)।  छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी गौधाम योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया। जिला पंचायत सुकमा में आयोजित कार्यक्रम में जिला प्रशासन, पशुधन विकास विभाग के अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

राज्य सरकार की इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में बेसहारा मवेशियों को सुरक्षित आश्रय प्रदान करना, उनके संरक्षण को बढ़ावा देना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है। योजना के तहत सुकमा जिले में गोंगला क्षेत्र को गौधाम के लिए चिन्हांकित किया गया है, जहां मवेशियों के संरक्षण और देखभाल की विशेष व्यवस्था की जाएगी।

कार्यक्रम में कलेक्टर अमित कुमार, जिला गौधाम समिति के अध्यक्ष गुप्तेश्वर गंगबेर, पशुधन विकास विभाग के उपसंचालक डॉ. संदीप इंदुरकर सहित विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में गौपालक उपस्थित रहे। नगर पालिका सुकमा की उपाध्यक्ष भुवनेश्वरी यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर अतिथियों को प्रतीकात्मक रूप से गौ-उत्पादित सामग्री भेंट कर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button