Breaking News
माइनिंग विभाग की नाक के नीचे मुरूम परिवहन का चल रहा खेल
एक ही फिटपास से पूरे दिन हो रहा परिवहन, नियमों की खुलेआम अनदेखी
सुकमा(हिन्दसत)। जिले में अवैध मुरूम परिवहन का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार माइनिंग विभाग की निगरानी के बावजूद मुरूम का परिवहन धड़ल्ले से जारी है।

बताया जा रहा है कि एक ही फिटपास (परमिट) के जरिए पूरे दिन कई बार परिवहन किया जा रहा है। इतना ही नहीं, बिना नाम और बिना समय अंकित पर्चियों का इस्तेमाल कर वाहनों को संचालित किया जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक, एक ही फिटपास का उपयोग बार-बार कर कई वाहन मुरूम परिवहन करते पाए गए हैं, जिससे शासन को राजस्व का नुकसान होने की आशंका है।
स्थानीय लोगों ने इस मामले में जांच की मांग करते हुए संबंधित अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं।


