Breaking News

जगबंधु मांझी बने बीजापुर जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष, कांग्रेस नेताओं ने दी शुभकामनाएं

प्रदेश नेतृत्व ने जारी किया नियुक्ति आदेश, किसानों के मुद्दों को मजबूती से उठाने की उम्मीद

बीजापुर (हिन्दसत)। जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं किसान जगबंधु मांझी को किसान कांग्रेस जिला बीजापुर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, प्रदेश प्रभारी मनोज नचार एवं राममोहन बरुवा द्वारा प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री मलकीत सिंह गैदू के अनुमोदन उपरांत की गई है।

 

जगबंधु मांझी की नियुक्ति पर बीजापुर विधायक विक्रम मांडवी सहित जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लालू राठौर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, नीना रावतिया उद्दे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता बसंत राव ताटी तथा जिले के अन्य कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जगबंधु मांझी के नेतृत्व में जिले के किसानों के मुद्दों को सरकार और प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में मजबूती मिलेगी तथा किसान कांग्रेस संगठन को भी नई दिशा मिलेगी।

नियुक्ति के बाद जगबंधु मांझी ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज, किसान कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व तथा बीजापुर विधायक विक्रम मांडवी, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लालू राठौर, शंकर कुड़ियम, नीना रावतिया उद्दे, बसंत राव ताटी सहित सभी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाते हुए जिले के किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाया जाएगा।

जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि किसान कांग्रेस संगठन को जिले में और अधिक सक्रिय किया जाएगा तथा किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर शीघ्र ही बैठक कर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।

Related Articles

Back to top button