मध्यप्रदेश

BJP का चुनावी शंखनाद, 27 जून को भोपाल आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आने के साथ राजनीतिक दौरों का सिलसिला भी तेज हो गया है। दो दिन पहले कांग्रेस की प्रियंका गांधी वाड्रा में जबलपुर में बड़ी सभा करते हुए पार्टी के चुनाव अभियान का शंखनाद किया था। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बाद अब आगामी 27 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल आ रहे हैं। वह जबलपुर-इंदौर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। वहीं, भाजपा के देश भर के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का संबोधित करेंगे।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पीएम मोदी के मप्र दौरे के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को भोपाल आ रहे हैं। प्रधानमंत्री भारतीय जनता पार्टी के देशभर के डिजिटल रैली के लिए चयनित ढाई हजार लोगों को संबोधित करेंगे।वहीं इस डिजिटल रैली का प्रसारण देश के 10 लाख बूथों पर किया जाएगा। इसमे एमपी के 65 हजार 100 बूथ भी शामिल रहेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी जी बूथ के सभी पदाधिकारियों, बूथ समितियों, बूथ प्रमुख, पन्ना समितियों ,पन्ना प्रमुख को संबोधित करेंगे। मध्य प्रदेश के 38 लाख बीजेपी कार्यकर्ता डिजिटली एनरोलड है जो उस रैली में शामिल होंगे। उन्‍होंने सभा स्थल के लिए स्थान चयन किया जा रहा है। पीएम से रोड शो करने की अनुमति भी मांगी गई है।

वीडी शर्मा ने कहा कि पहले प्रधानमंत्री मोदी धार आएंगे, फिर भोपाल आएंगे। फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल से जबलपुर-इंदौर वंदेभारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। यहां पर भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ा रोड शो कर सकती है। इसके बाद प्रधानमंत्री कार्यकर्ता को संबोधित करेंगे। बता दें भाजपा ने अपना चुनावी शंखनाथ कर दिया है। इस बीच 22 जून को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बालाघाट और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 30 जून को खरगोन के दौरे पर आएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button