मध्यप्रदेश

दो दिवसीय स्मार्ट सिटी कान्क्लेव का शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्मू आज करेंगी शिरकत

Smart City Conclave 2023: केंद्रीय शहरी विकास राज्यमंत्री कौशल किशोर ने इंदौर में स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव के तहत आयोजित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। दो दिवसीय स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव का केंद्रीय शहरी विकास राज्यमंत्री कौशल किशोर ने मंगलवार को शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि चुनौतियों को स्वीकारते हुए एक शहर कैसे आगे बढ़ता है, इंदौर इसका अच्छा उदाहरण है। कॉन्क्लेव में बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मुख्य अतिथि रहेंगी।

केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार 26-27 सितंबर 2023 को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में ‘इंडिया स्मार्ट सिटीज कॉन्क्लेव 2023’ का आयोजन कर रहा है। इस मौके पर सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित अन्य जनप्रतिनिधि और स्मार्ट सिटी मिशन के निदेशक और शहरी और आवास मामलों के मंत्रालय में संयुक्त सचिव कुणाल कुमार भी इस अवसर पर मौजूद थे।

स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेब के अवसर पर उन्होंने कहा कि चुनौतियों को स्वीकारते हुए एक शहर कैसे आगे बढ़ता है इंदौर इसका अच्छा उदाहरण है। कॉन्क्लेव में बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मुख्य अतिथि रहेंगी। इंदौर चार श्रेणियों में पहले पुरस्कार सहित सात पुरस्कारों से सम्मानित होगा। इन पुरस्कारों को महापौर पुष्यमित्र भार्गव इंदौर स्मार्ट सिटी सीईओ दिव्यांक सिंह प्राप्त करेंगे।

विजेताओं को करेंगी सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु इंडिया स्मार्ट सिटीज अवार्ड प्रतियोगिता-2022 के विजेताओं को सम्मानित करेंगी। प्रतियोगिता में विभिन्न श्रेणियों में 61 पुरस्कार दिए जा रहे हैं। इंदौर चार श्रेणियों में पहले पुरस्कार सहित सात पुरस्कारों से सम्मानित होगा। इन पुरस्कारों को महापौर पुष्यमित्र भार्गव, इंदौर स्मार्ट सिटी सीईओ दिव्यांक सिंह प्राप्त करेंगे।

कान्क्लेव में राष्ट्रीय स्तर पर चयनित स्मार्ट सिटी द्वारा अपने शहरों में किए गए नवाचारों को प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित किया जा रहा है। कान्क्लेव में दो हजार से ज्यादा अतिथि शामिल हो रहे हैं। इनमें देश के 50 शहरों के महापौर, 64 स्मार्ट सिटी सीईओ शामिल हैं। देशभर से नगरीय निकायों के पदाधिकारी भी इसमें शामिल हो रहे हैं। सुबह 11 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंच जाएंगी राष्ट्रपति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बुधवार को सुबह 10.25 बजे इंदौर एयरपोर्ट पर उतरेंगी। सुबह 11 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंच जाएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button