मध्यप्रदेश

कांग्रेस के सीटों पर 100 से ज्यादा प्रत्याशी का नाम तय, अक्टूबर के बाद आ सकती है पहली सूची

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव नवंबर में होना है। अक्टूबर माह के दूसरे सप्ताह में आचार संहिता कभी भी लग सकती है। इससे पहले भाजपा ने अपने 79 प्रत्याशी घोषित कर दिए है। अब कांग्रेस की सूची का इंतजार है। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस ने 100 से ज्यादा सीटों पर नाम तय कर लिए है। कांग्रेस की पहली सूची पांच अक्टूबर के बाद पहली सूची कभी भी आ सकती है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला के मुताबिक, कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा के खत्म होने के बाद स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी, जिसके बाद कांग्रेस अपनी पहली लिस्ट जारी करेगी। वहीं पार्टी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, यह बैठक 6 या 7 अक्टूबर को आयोजित की जा सकती है। विधानसभा चुनाव में दिग्विजय, कमलनाथ, अरुण यादव, विवेक तंखा के चुनाव लड़ने के सवाल पर रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि इसका फैसला पार्टी की ओर से लिया जाएगा।

कांग्रेस प्रत्याशियों के चयन को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं

कांग्रेस ने 100 से ज्यादा सीटों पर नाम तय कर लिए है। हालांकि यह भी संभावना जताई जा रही है कि भाजपा के बड़े नेताओं को चुनाव में उतारने के बाद कांग्रेस अपनी रणनीति में बदलाव कर सकती है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने भले ही अपनी सूची आचार संहिता लगने के पहले जारी कर दी, लेकिन कांग्रेस प्रत्याशियों के चयन को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं दिखा रही है।

दरअसल कांग्रेस पूरे प्रदेश में सात जन आक्रोश यात्रा निकाल रही है। इसके समाप्त होने से पहले कांग्रेस यदि सूची जारी करती है तो पार्टी में टिकट नहीं मिलने से नाराजगी और विरोध सामने आ सकता है। ऐसे में पार्टी के पांच अक्टूबर को जन आक्रोश यात्रा समाप्त होने के बाद कभी भी सूची जारी करने की संभावना है।

कांग्रेस के पैनल में आए सिंगल नाम पर दिल्ली की हरी झंडी मिल गई है। इन नेताओं को चुनाव में जुट जाने के निर्देश भी दे दिए गए है। पार्टी सूत्रों के अनुसार कमलनाथ की अनुशंसा पर ज्यादातर टिकट तय होंगे। हालांकि यह भी संभावना जताई जा रही है कि भाजपा के बड़े नेताओं को चुनाव में उतारने के बाद कांग्रेस अपनी रणनीति में बदलाव कर सकती है।

पार्टी ने अलग-अलग सर्वे से दावेदारों की रिपोर्ट तैयार करवाई

कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष भंवर जितेंद्र सिंह समेत अन्य पदाधिकारी साफ कर चुके है कि पार्टी इस पर विजयी उम्मीदवारों को ही टिकट देंगी। इसके लिए पार्टी काफी मेहनत कर रही है। क्षेत्र में स्थानीय कार्यकर्ताओं के फीडबैक के साथ ही पार्टी ने अलग-अलग सर्वे से दावेदारों की रिपोर्ट तैयार करवाई।

कांग्रेस ने अपनी 100 से ज्यादा सीटों पर प्रत्याशियों का चयन कर लिया है। दिल्ली में 13 और 14 सितंबर को कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में नामों पर मुहर लग गई। इसमें 60 से अधिक वर्तमान विधायक है। बाकी नए चेहरे शामिल है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस अधिकतर विधायकों को टिकट दे रही है। सर्वे में जिन विधायकों की स्थिति ज्यादा खराब सामने आई है, उनका ही टिकट काटा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button