छत्तीसगढ

ट्रक ने पैदल चल रहे युवक को लिया चपेट में, हालत नाजुक……

केशकाल। केशकाल घाट में एक बार शाम सात बजे से जाम लगा हुआ है। अचानक जाम लगने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी है। वहीं जाम के बीच एक हादसे की भी खबर निकलकर सामने आई हैं। यहां पंचवटी के समीप पैदल चल रहे युवक को एक ट्रक ने ठोकर मार दी।

इसे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जाम खुलवाने पहुंची पुलिस ने घायल युवक को 108 की मदद से अस्पताल भेजा। घायल युवक की अब तक कोई पहचान नहीं हुई है।

घायल युवक को इलाज के लिए भेजने के बाद पुलिस जाम खुलवानें में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार लगभग पिछले पांच घंटों से केशकाल घाट में जाम लगा हुआ था। फ़िलहाल पुलिस ने एक तरफ से आवागमन को शुरू करवा दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button