छत्तीसगढ

भाजपा चलायेगी विशेष जनसंपर्क अभियान, घर-घर पहुंचेंगे कार्यकर्ता…..

भाजपा चलायेगी विशेष जनसंपर्क अभियान, घर-घर पहुंचेंगे कार्यकर्ता

जगदलपुर : 30 मई से 30 जून तक चलेगा भाजपा का महाअभियान, जनसभा रैली सम्मेलन सहित आमजन से करेंगे सीधा संपर्क

केन्द्र में मोदी सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा ने बनायी कार्य योजना, प्रचार प्रसार पर होगा पूरा जोर

भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित, सभी कार्यकर्ताओं को संपूर्ण ऊर्जा से जुड़ने कहा गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र में भाजपा सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के मौके पर भारतीय जनता पार्टी 30 मई से 30 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान समस्त लोकसभा क्षेत्रों में चलायेगी।

भाजपा जिला कार्यालय में आज भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गयी। जिसमें सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से भाजपा के विशेष जनसंपर्क अभियान में सतत व सक्रिय रूप से जुड़ने, कार्य करने कहा गया है।

बस्तर लोकसभा क्षेत्र विशेष जनसंपर्क अभियान के संयोजक व पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने बैठक को संबोधित करते हुये कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर एक माह तक चलाये जाने वाले विशेष जनसंपर्क अभियान में संगठन द्वारा विभिन्न कार्यक्रम सभी जिला, मण्डल, शक्ति केन्द्र एवं बूथ स्तर पर आयोजित किये जायेंगे।

जिसमें व्यापक जनसंपर्क, लाभार्थी संपर्क, समाज के विभिन्न वर्गों से संपर्क, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से संपर्क सहित घर-घर में दस्तक देकर मोदी सरकार की नीतियों व उपलब्धियों को जनता तक पहुँचाना है।

पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने कहा कि इस अभियान में प्रत्येक कार्यकर्ता का भूमिका महत्वपूर्ण होगी। एक माह तक चलने वाले इस विशेष जनसंपर्क कार्यक्रम में भाजपा के कार्यकर्ता अपनी पूरी ऊर्जा झोंकें।

पूर्व भाजपा प्रदेश महामंत्री किरण देव ने कहा कि विशेष जनसंपर्क अभियान में आमजन से सीधे संपर्क के साथ ही जनसभा,रैलियां, पत्रकारिता, प्रबुद्ध सम्मेलन, व्यापारी सम्मेलन,

लाभार्थी सम्मेलन और भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से संपर्क कर बैठकें की जायेंगी। छत्तीसगढ़ में चंद महीने बाद विधानसभा चुनाव है। कांग्रेस के कुशासन और उनकी दोषपूर्ण नीतियों को भी कार्यकर्ता जनता के बीच उजागर करें और मैदान में मुकाबले के लिये उतरें।

भाजपा जिलाअध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी ने कहा कि संगठन का यह अत्यंत महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, जिसमें एक एक कार्यकर्ता को अपना संपूर्ण समय देना है। विशेष जनसंपर्क अभियान में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रुपरेखा व दायित्व तय हो चुके हैं। सभी की सहभागिता व समर्पण भाव से जनता के बीच पहुंचना है।

जिला कार्यसमिति बैठक का संचालन महामंत्री रामाश्रय सिंह व आभार प्रदर्शन उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा ने किया।

बैठक में प्रमुख रूप से डा. सुभाऊ कश्यप,संतोष बाफना,श्रीनिवास राव मद्दी, बैदूराम कश्यप,राजाराम तोडे़म,कमल चंद भंजदेव,विद्या शरण तिवारी, वेदवती कश्यप, मनीराम कश्यप, योगेन्द्र पाण्डेय, धर ओझा, गोदावरी साहू, संतोष बघेल, वेदप्रकाश पाण्डेय,रजनीश पाणिग्रही,नरसिंह राव,बाबुल नाग

,व्ही एस राजपूत, ललिता बघेल, संजय पाण्डेय,अश्विनी सरडे,दंतेश्वर राव, धर्मपाल महावर, आलोक अवस्थी,नरसिंह ठाकुर,सतीश सेठिया, फूलसिंह सेठिया,संतोष बघेल,उदबोराम नाग,मनोहर तिवारी, आर्येन्द्र आर्य, बृजेश भदौरिया,बी जयराम,महेश कश्यप,राजपाल कसेर, दिगंबर राव, मोती राम बघेल,

राजेश श्रीवास्तव,जीतेन्द्र पाणिग्रही, रैतुराम बघेल, निर्देश दीवान,पद्मा कश्यप, धरमु मण्डावी,प्रकाश झा, योगेश ठाकुर, योगेश शुक्ल, अनिल लुंकड़,पुरूषोत्तम जोशी, दिनेश पाणिग्रही, ईश्वर राव, दीपक त्रिवेदी,सपन देवांगन,जयप्रकाश पाढी़,सतीश बाजपेयी, प्रवीण सांखला, रोहित त्रिवेदी,

मनोज पटेल, पंकज आचार्य, आशु आचार्य, श्रीपाल जैन, सुरेश कश्यप, महेन्द्र सेठिया, मनोहर सेठिया, राधे सेठिया, नरेन्द जोशी, दामोदर बघेल, नारायण सिंह ठाकुर, संतोष ठाकुर, बलदेव मण्डावी, विजय पाण्डेय,भास्कर जोशी, पुलकेश्वर पाण्डेय आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button