मध्यप्रदेश

महाकाल लोक में आंधी-तूफान से गिरी मूर्तियां

Ujjain Mahakal Lok: मध्यप्रदेश के उज्जैन में आंधी-तूफान का असर महाकाल लोक पर भी पड़ा है। आंधी-तूफान से महाकाल लोक की कुछ मूर्तियां गिर गई। घटना रविवार करीब शाम 4 बजे की बताई जा रही है। महाकाल मंदिर में श्री महाकाल लोक (Mahakal Lok News) का एक साल पहले ही निर्माण करवाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकाल लोक का शुभारंभ किया था। जानकारी के मुताबिक सप्तऋषि की मूर्तियां गिरी हैं। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है।

एक साल के अंदर ही तेज आंधी-तूफान में यहां महाकाल लोक में स्थापित बड़ी-बड़ी मूर्तियां टूटकर गिरने लगी हैं। इसके बाद निर्माण को लेकर सवाल उठ रहे हैं। बता दें कि रविवार दोपहर अचानक आंधी और तेज बारिश हो गई। इससे महाकाल लोक में सप्तऋषि की सात में से छह प्रतिमा हवा के कारण नीचे गिर पड़ी, जिनमें से एक मूर्ति की गर्दन टूट गई जबकि दो मूर्तियों के हाथ टूटे हैं। साथ ही कुछ मूर्तियों के सिर पर क्रेक भी आया है।

महाकाल लोक में मूर्तियां गिरने की जानकारी लगते ही शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया और अन्य पदाधिकारी तुरंत महाकाल लोग पहुंचे जहां उन्होंने आरोप लगाया कि इन मूर्तियों के निर्माण में करोड़ों का भ्रष्टाचार हुआ है।

जानकारी के अनुसार हवा इतनी तेज थी कि महाकाल लोक में लगी अनेक मूर्तियां उखड़कर जमीन पर गिर गई। बताया जाता है कि जिस समय आंधी और बारिश का दौर आरंभ हुआ बड़ी संख्‍या में श्रद्धालु महाकाल लोक में मौजूद थे। कुछ श्रद्धालु बाल-बाल बच गए। घटना के बाद आम श्रद्धालुओं का प्रवेश रोक दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button