मध्यप्रदेश

द कपिल शर्मा कॉमेडी शो पर भड़के IAS नियाज खान, पहली बार देखा हिंदू को इस तरह अपने धर्म का मजाक उड़ाते

भोपाल: मध्य प्रदेश के आईएएस नियाज खान ने कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो मध्य प्रदेश के आईएएस अधिकारी और ब्राह्मण द ग्रेट के लेखक नियाज खान ने द कपिल शर्मा कॉमेडी शो के एक सीन पर नाराजगी जाहिर की है। खान ने शो में शिखा का अपमान की बात कही है। उन्होंने फिर एक नया ट्वीट किया है। उन्होंने कहा, ‘विकीपीडिया पे कपिल शो का प्रोड्यूसर सलमान खान को बताया गया है। अगर यह सच है तो शो में शिखा का मजाक उड़ाना और गंभीर हो जाता है। सच्चा मुसलमान किसी के धर्म का मजाक नहीं उड़ाता।

ब्राह्मणों के लिए चोटी रखना वैदिक धर्म

उन्होंने ट्वीट कहा, ‘BRAHMIN THE GREAT लिखते समय मैंने रिसर्च में पाया कि शिखा एवम जनेऊ ब्राह्मण की आत्मा होती है।ब्राह्मण को चोटी रखना और जनेऊ धारण करना अति आवश्यक बताया गया है। कपिल शर्मा के शो में शिखा का जिस तरह मजाक उड़ाया जा रहा है मैं शीघ्र कपिल को पत्र लिखूंगा सीन हटाने के लिए। वहीं, खान ने शो का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा देखें शिखा का अपमान? मैंने पहली बार एक हिंदू कलाकार को अपने ही धर्म का मजाक उड़ाते देखो है। क्या हसाने के लिए यही पवित्र प्राचीन चीज मिली थी। धिक्कार है ऐसे धन अर्जन पर बॉलीवुड हर पाप की जड़ हैं।

सच्चा मुसलमान किसी के धर्म का मजाक नहीं उड़ाता

खान ने आगे लिखा कि विकिपिडिया पर कपिल शो का प्रोड्यूशर सलमान खान को बताया गया है। अगर यह सच है तो शो में शिखा का मजाक उड़ाना और गंभीर हो जाता है। सच्चा मुसलमान किसी के धर्म का मजाक नहीं उड़ाता। आमिर खान ने भी पीके फिल्म में देवी देवताताओं का मजाक उड़ाया था। इस्लाम का अपमान मुस्लिम देश में बर्दाश्त होता?

एक अन्य ट्वीट में खान ने लिखा कि यह कपिल शर्मा के शो का स्क्रीन शॉट है, जिसमें चोटी को हंसाने के लिए खड़े पोजीसन में दिखा गया है। ब्राह्मणों के लिए चोटी रखना वैदिक धर्म है पर फिल्म दुनियां में चोटी को हंसाने के रूप उपयोग किया जाता है। नीचता की सारी हदें पार कर दी गई है। किसी ब्राह्मण ने आपत्ति नहीं की।

खान पहले भी बॉलीवुड पर सवाल खड़े कर चुके हैं

मप्र के आईएएस अफसर खान पहले भी बॉलीवुड पर सवाल खड़े कर चुके हैं। उनका कहना है कि धर्मांतरण की शुरुआत बॉलीवुड से हुई है।70 सालों में बड़े-बड़े बॉलीवुड कलाकारों ने शादियां की और धर्मांतरण भी किया। बॉलीवुड से ही इन सब चीजों की शुरुआत हुई है ।आईएएस खान समय-समय पर बॉलीवुड और समाज की रीतियों पर कटाक्ष करते रहते हैं। उन्हें कई बार लोगों की आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button