छत्तीसगढ

वर्षा में भीगते कर्मचारियों से काम ले रही है नगर निगम-(सुरेश गुप्ता)

वर्षा में भीगते कर्मचारियों से काम ले रही है नगर निगम-(सुरेश गुप्ता)

जगदलपुर :- नगर निगम जगदलपुर में कार्यरत स्वच्छता कर्मचारी, स्वच्छता दीदी पी एच ई के कर्मचारी के साथ लोक निर्माण विभाग के मजदूर जो लगातार खुले आसमान के नीचे अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं ऐसे कर्मचारियों को अब तक नगर निगम के द्वारा वर्षा से बचाव हेतु बरसाती, गम बूट, ग्लोब छाता जैसी चीजें नहीं मिली है

खासकर सफाई कर्मचारी न्यूनतम मानदेय पर कार्य करते हैं और इनकी गरीबी इनकी मजबूरी है कि, यह भीगते पानी में भी अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन कर रहे हैं! नालियों की सफाई, स्वच्छता दीदी शहर के हर घर से,व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से अलग-अलग तरह के कचरे का संकलन भीगते हुए कर रहे हैं यह दृश्य अमानवी है

प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए सुरेश गुप्ता ने कहा माननीय महापौर महोदय को कर्मचारी और उनके स्वास्थ्य की चिंता नहीं है कर्मचारी बारिश में भीगकर कार्य कर रहे हैं सफाई कर्मी गरीब हैं और इनकी गरीबी का कांग्रेस शासित निगम गरीबों को भीगते में काम करने को मजबूर कर रही है,महापौर सफीर साहू और कांग्रेस के नेताओं को रितु का ज्ञान नहीं है

विज्ञान और ज्ञान के अनुसार ऋतु परिवर्तन होता है और विज्ञान के अनुसार मानसून का पूर्वानुमान भी होता है वर्षा भी होती है ऐसे में निगम के द्वारा वर्षा से पूर्व कर्मचारियों को उनके स्वास्थ्य का उनके द्वारा खुले आसमान में किए जाने वाले कार्य को ध्यान रखते हुए बारिश से बचाव के साधन वितरण कर दिया जाना चाहिए था? जो अब तक नहीं किया गया है!

सुरेश गुप्ता ने निगम पे आरोप लगाते हुये कहा सफाई कर्मी, स्वच्छता दीदी, गरीब है बहुत ही कम मानदेय में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, मगर यह अपनी आवाज अपनी बात अपनी मजबूरी निगम तक नहीं पहुंचा पा रहे, निगम को इनकी मजबूरी का फायदा नहीं उठाना चाहिए!

नगर मंडल मांग करता है कि, ऐसे समस्त कर्मचारी जो खुले आसमान में अपनी सेवाएं देते हैं सफाई कर्मी, स्वच्छता दीदी, पी एच् ई के कर्मचारियों को तत्काल बारिश से बचाव हेतु

सामग्री नगर निगम वितरण करें भीगते हुए कर्मचारियों से कार्य न लिया जाए, अविलंब वर्षा से बचाव सामग्री इन्हें प्रदाय की जाय, अन्यथा नगर मंडल भाजपा पार्षदों के साथ निगम के कर्मचारियों के हित में आंदोलन करने को मजबूर होगा

ज्ञापन देने के दौरान शशि नाथ पाठक प्रकाश झा सूर्य भूषण सिंह, अमर झा, हरीश पारख, जसप्रीत सिंह कुणाल सिंह कविता सेठी उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button