छत्तीसगढ

सावन का तीसरा सोमवार आज : शिव भक्तो और कांवडियो की मंदिरों में उमड़ी भीड़

सावन का तीसरा सोमवार आज : शिव भक्तो और कांवडियो की मंदिरों में उमड़ी भीड़

रायपुर : भगवान शिव की आराधना में लीन भक्तों की भीड़ मंदिरों में लगी हुई हैं। आज सावन महीने का तीसरा सोमवार है। इसलिए शिव भक्त बाबा भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए पूजा-पाठ कर रहे हैं।

लोग सुबह से ही बेल पत्र, दूध, दही लेकर मंदिर पहुंच रहे हैं। इसके अलावा महादेव घाट स्थित हटकेश्वर महादेव मंदिर में अलग-अलग क्षेत्रों से कावड़िया भी पहुंच रहे हैं।

भोलेनाथ का किया गया श्रृंगार…

भोलेनाथ को खुश करने के लिए सावन में जल चढ़ाने से आपकी मनोकामना पूरी हो जाती है। आपको बता दें,राजधानी रायपुर के शिव मंदिरों में भगवान भोलेनाथ का किया विशेष श्रृंगार किया गया है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन के महीने में भक्त व्रत और भगवान शिव-पार्वती की पूजा उपासना करता है। उनकी मनोकामनाएं जल्द ही पूरी होती है। इस बार सावन के तीसरे सोमवार पर बहुत शुभ संयोग बन हुआ है।

इस मंत्र के जरिए शिव को करें प्रसन्न…

वेदों और पुराणों के मुताबिक, शिव और सृष्टि के सृजनकर्ता को प्रसन्न करने के लिए सिर्फ “35 नम: शिवाय” का जप काफी है। भोलेनाथ इस मंत्र से बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं।

इस जप को करने से आपके सभी दुखा दूर हो जाते हैं। ओम नम: शिवाय ‘महामंत्र जिसके मन में वास करता है,उसके लिए हर मनोकामना पूरी होती है। यह मंत्र मोक्ष, पापों का नाश करता है और सुख देने वाला होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button