छत्तीसगढ

मुख्यमंत्री के निर्देशन में संवर रहा दलपत सागर : रेखचंद जैन

मुख्यमंत्री के निर्देशन में संवर रहा दलपत सागर : रेखचंद जैन

जगदलपुर : धरमपुरा को पावर हाउस से जोड़ने वाली सड़क चौड़ी की गई

गणपति मार्ग को रोशन करने के निर्देश

नगर निगम अध्यक्ष व पार्षदों के साथ संसदीय सचिव ने किया निरीक्षण

गुरुवार को छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संसदीय सचिव तथा जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने नगर निगम अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों के साथ शहर में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर समय पर गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करवाने के निर्देश दिए।

उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गढबो नवा छत्तीसगढ़ की तर्ज पर जगदलपुर को संवारने की जो परिकल्पना की है, उसे साकार किया जा रहा है। इसी कड़ी में शहर के रियासतकालीन तालाब दलपत सागर का संरक्षण- संवर्धन किया जा रहा है।

दलपत सागर के उत्तरी किनारे पर धरमपुरा मार्ग को चौड़ा किया गया है जिससे अब आवागमन में सुगमता के साथ समय की बचत हो रही है। धरमपुरा को समुंद चौक से जोड़ने वाली सड़क को चौड़ा किए जाने से आवागमन पहले की अपेक्षा ज्यादा सुगम हो गया है।

जैन ने कहा कि इस मार्ग के चौड़ा होने से जहां धरमपुरा क्षेत्र के कालेजों व स्कूलों में आने-जाने वालों को राहत मिली है वहीं धरमपुरा क्षेत्र में आवागमन करने वालों को वैकल्पिक मार्ग मिला है। आगामी दिनों में यह जगदलपुर शहर का प्रमुख व्यू पॉइंट भी बनेगा।

उन्होने आयुक्त कलंदर साय पैकरा को इस मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था बेहतर करने समेत अन्य व्यवस्थाएं ठीक करने कहा। ज्ञात हो कि यहां मार्ग किनारे कुछ माह पहले पोल लगाए गए हैं।

इन खंबों पर रोशनी शीघ्र ठीक करवाने कहा। विधायक रेखचंद जैन ने शहर के अन्य प्रमुख स्थानों पर चल रहे अन्य निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होने आमागुड़ा के आगे गणपति रिसोर्ट तक प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

निरीक्षण के दौरान जैन के साथ आयुक्त कलंदर साय पैकरा, नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, एमआइसी सदस्य उदयनाथ जेम्स, विक्रम सिंह डांगी, पार्षद सूर्या पाणि, कमलेश पाठक, बलराम यादव, शहर कांग्रेस महामंत्री गौरनाथ नाग, कार्यपालन अभियंता एनपी देवांगन, संजीव कर्ण, हेमंत श्रीवास, विद्युत विभाग के वासु व अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button