छत्तीसगढ

भाजपा नगर मंडल द्वारा ली जा रही है बूथस्तरीय बैठक…..

भाजपा नगर मंडल द्वारा ली जा रही है बूथस्तरीय बैठक

जगदलपुर :- भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा मंडल के बूथों में बूथस्तरीय बूथ कमेटी की बैठक ली जा रही है। नगर के सभी बूथो में बूथ कमेटी की बैठक एवं बूथ कमेटी का सत्यापन का कार्य लगातार किया जा रहा है।

बूथ कमेटी के गठन के पश्चात बूथ में होने वाले सभी बूथस्तरीय कार्यक्रम महीने के अन्तिम रविवार को मन की बात कार्यक्रम एवं बूथ कमेटी की बैठक आवश्यक रूप से आयोजित करने का निर्देश भी समस्त बूथ कमेटियों को दिया जा रहा है।

भारतीय जनता पार्टी अपने सबसे प्राथमिकी इकाई बूथ कमेटी को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। बूथ कमेटी के साथ, सभी पेज एवं पन्ना प्रभारी के साथ भी बैठक कर उन्हें पार्टी के कार्यक्रम से जोड़ा जा रहा है।

नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता द्वारा नगर के भगत सिंह वार्ड एवं सुंदरलाल शर्मा वार्ड राजीव गांधी वार्ड के 07 बूथों की बैठक ली गई है।

नगर अध्यक्ष द्वारा बूथ कमेटी के अध्यक्ष एवं समस्त कार्यक्रमों के प्रभारी पदाधिकारियों को भी आग्रह किया है कि वह समस्त कार्यक्रम जो बूथ में होने हैं सभी सक्रियता से अपनी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं एवं राज्य की सरकार की विफलताओं एवं वादा-खिलाफी को भी लोगों तक जाकर बताने का कार्य करने के लिए कहा गया है।

इस दौरान केके द्विवेदी,आर्येंद्र सिंह आर्य, खेम देवांगन, कौशिक शुक्ला, राजा यादव,दयावती देवांगन, ममता पटेल, राम कुमार मंडावी, गणेश काले, योगेश शुक्ला,योगेश ठाकुर, रोशन झा, ललिता यादव, करण जैन, अनुराग ठाकुर, गोदावरीठाकुर, हेमा बिंदु, उमा देवी, गुप्ता लक्ष्मी, प्रधानी धनर बघेल व अन्य बड़ी संख्यामें मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button