Breaking News

BMC क्रिकेट क्लब नैमेड में टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, खेल को बताया व्यक्तित्व विकास का माध्यम

बीजापुर (हिन्दसत)। BMC क्रिकेट क्लब नैमेड द्वारा आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री महेश गागड़ा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर श्री गागड़ा ने कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता को मजबूत नहीं करते, बल्कि टीम वर्क, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता जैसे गुणों का भी विकास करते हैं। उन्होंने कहा कि युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने और क्षेत्र में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए वे हमेशा सहयोग करते रहेंगे।

टूर्नामेंट में प्रथम पुरस्कार 50,001 रुपये भाजपा के वरिष्ठ नेता लव कुमार रायडू द्वारा तथा द्वितीय पुरस्कार 30,001 रुपये स्वर्गीय हरिकृष्ण कोरसा की स्मृति में उनके परिजनों द्वारा रखा गया है।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष घासीराम नाग, उपाध्यक्ष श्रीमती शकुंतला पांडे, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष माया झाड़ी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष हरिहर साहनी, मंडल अध्यक्ष चिन्नाराम तेलम, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष जितेंद्र लेकाम, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, सरपंच एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button