Breaking News

कुटरू नेशनल पार्क क्षेत्र में विधायक विक्रम मंडावी का बड़ा कदम, ग्रामीणों को मिली राहत की सौगात

पेयजल समस्या का समाधान, चार पंचायतों को पानी टैंकर, सेंड्रा और एडापल्ली में देवगुड़ी निर्माण को मिली स्वीकृति

बीजापुर (हिन्दसत)।बीजापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक विक्रम मंडावी ने सोमवार को कुटरू नेशनल पार्क क्षेत्र का एक दिवसीय दौरा कर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न गांवों में पहुंचकर लोगों की समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना।

पिछले दौरे के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल संकट को लेकर पानी टैंकर उपलब्ध कराने और देवगुड़ी निर्माण की मांग रखी थी। विधायक ने अपने वादे को निभाते हुए ग्राम पंचायत सेंड्रा, एडापल्ली, बड़ेकाकलेड और सागमेटा को एक-एक पानी टैंकर उपलब्ध कराया।

 

इसके साथ ही ग्राम पंचायत सेंड्रा और एडापल्ली में विधायक निधि से पाँच-पाँच लाख रुपये की लागत से देवगुड़ी निर्माण के लिए स्वीकृति भी प्रदान की गई। ग्रामीणों ने अपनी मांगों के अनुरूप मिली सौगात पर विधायक विक्रम मंडावी के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष लालू राठौर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सोमारू राम नाग, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुटरू के शैलेश मंडावी, संबंधित पंचायतों के सरपंच एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button