छत्तीसगढ

राज्य चुनाव आयोग ने की प्रेस कान्फ्रेंस…प्रदेश में इस बार 2 करोड़ 3 लाख 60 हजार मतदाता करेंगे मतदान…देखे खबर

State Election Commission press conference: वहीं आज छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया है। अब कभी चुनाव आयोग राज्य में चुनावों का ऐलान कर सकती है।

रायपुर ऑफिस डेस्क । राज्य चुनाव आयोग आज प्रेस कान्फ्रेंस में छत्तीसगढ़ विधान सभा चुनाव 2023 को लेकर कई अहम जानकारी दी है। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में कुल दो करोड़ 3 लाख 60 हजार 240 मतदाता है। जिसमें से 1 करोड़ 1 लाख, 20 हजार 830 पुरुष मतदाता हैं। वहीं महिला मतदाता 1 करोड़ 2 लाख 39 हजार 410 मतदाता हैं।

वहीं राज्य में 790 थर्ड जेंडर मतदाता हैं, 18-19 साल वाले 7 लाख 23 हजार 771 मतदाता हैं। 18 से 22 साल के 18 लाख 68 हजार 636 मतदाता हैं। वहीं राज्य में पहली बार वोट डालने वाले 18 लाख 68 हजार 636 मतदाता है। राज्य में 1 लाख 60 हजार 955 दिव्यंग मतदाता हैं। वहीं 1 लाख 86 हजार 215 वरिष्ठ मतदाता के नाम शामिल हैं। राज्य में इस बार 24 हजार 109 पोलिंग स्टेशन बनाएं गए हैं। आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने आज कई अहम जानकारियां दी।

बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव अब सिर चढ़कर बोलने लगा है। प्रदेश में इस बार 7 लाख मतदाता भी बढ़े हैं। मतदाताओं की कुल संख्या 2 करोड़ 3 लाख 60 हजार हो गई है। वहीं आज छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया है। अब कभी चुनाव आयोग राज्य में चुनावों का ऐलान कर सकती है।

जानकारी के मुताबिक 15 अक्टूबर से पहले प्रदेश में आचार संहिता लागू होने की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के शास्त्री चौक स्थित कार्यालय के मीटिंग हॉल में आज दोपहर 1 बजे से प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई है, जिसमें उपरोक्त जानकारी दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button