छत्तीसगढ

नगर पालिका क्षेत्र में 1 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन करने पहुँचे छविंद्र-तुलिका…

नगर पालिका क्षेत्र में 1 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन करने पहुँचे छविंद्र-तुलिका…

सम्यक नाहटा, बचेली :- आज बचेली नगर पालिका क्षेत्र के अन्तर्गत अधोसंरचना मद से विभिन्न वार्डों में सी.सी. सड़क,नाली के निर्माण कार्यों के भूमि पूजन में ज़िला पंचायत अध्यक्ष तुलिका कर्मा और पीसीसी सदस्य छविंद्र कर्मा पहुँचे।

वार्ड क्रमांक 1 में कंचन लाल के घर के आगे तक आर.सी.सी. नाली निर्माण, वार्ड क्रमांक 2 में अंधेरी चौक से किशोरी चौक तक आर.सी.सी.नाली निर्माण, वार्ड क्रमांक 3 में लियाक़त घर से सीमाराम घर तक आर.सी.सी.नाली निर्माण,

वार्ड क्रमांक 3 में ललन दुकान से शिव चिकन शॉप तक बीटी सड़क निर्माण, वार्ड क्रमांक 5 में जमुना घर से हुर्रा घर तक सी.सी. सड़क निर्माण,वार्ड क्रमांक 6 में भट्टीपारा में सी.सी. सड़क निर्माण का भूमिपूजन किया गया।

जिप अध्यक्ष तुलिका ने कहा हमने सभी वार्डों का भूमिपूजन वार्ड-वासियों के हाथों से कराया जिससे वार्ड वासियो में को भी पता रहे हमारी सरकार जनहित में ज़िले के लिए कितना काम कर रही है।

कार्यक्रम में ज़िला महामंत्री सलीम रजा उस्मानी, नगर पालिका अध्यक्ष पूजा साव, उपाध्यक्ष उस्मान ख़ान, ज़िला सचिव नरेंद्र सोनी, पार्षद बीना साहू,निर्मला तिर्की,रीना दुर्गा, मनोज साहा, अप्पू कुंजाम,

लाल बघेल, एल्डरमेन सुशीला नियाल, कमला सोनवानी, रघुकुमार, गोपाल कश्यप,ब्रम्हा सोनानी, जी एस कुमार ,युवा ब्लॉक अध्यक्ष अविनाश सरकार, हीरालाल कुशवाह, देवेंद्र नायक, बबलू सिंह, उमेश ठाकुर, संजीव साव, पंकज बनिक, आकाश नियाल, सलमान नवाब, सुनील गाइन, गौरव सिंह, व कांग्रेसी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button