छत्तीसगढ

शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व निर्विघ्न चुनाव संपन्न कराने वाले समस्त कर्मचारियों- अधिकारियों का आभार: रेखचंद जैन

शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व निर्विघ्न चुनाव संपन्न कराने वाले समस्त कर्मचारियों- अधिकारियों का आभार: रेखचंद जैन

जगदलपुर : बस्तर संभाग की 12 सीटों पर पहले चरण का मतदान सात नवंबर को संपन्न हुआ है।

इन सीटों में से अधिकांश जगहों की ईवीएम मशीनें भी स्ट्रांग रुम में रख दी गई हैं।

बस्तर में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व निर्विघ्न चुनाव संपन्न कराने वाले समस्त कर्मचारियों- अधिकारियों का आभार जगदलपुर के निवर्तमान विधायक रेखचंद जैन ने माना है।

जारी बयान में उन्होने कहा है कि शहर से गांव तक जिन कर्मचारियों- अधिकारियों ने लोकतंत्र के महापर्व की जोत जलाने में अमूल्य योगदान दिया है, उसकी जितनी सराहना की जाए कम है।

बस्तर के कर्मचारियों- अधिकारियों ने फिर से एक बार लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का अप्रतिम उदाहरण पेश किया है। श्री जैन ने इस कार्य में योगदान देने वाली समस्त मातृ शक्तियों को भी नमन किया है।

साथ ही, पुलिस, अर्धसैनिक बलों आदि के जवानों- अधिकारियों का शुक्रिया अदा किया है जिनके हौसलों ने मतदाताओं को वोट देने के लिए प्रेरित किया है।

इसकी बदौलत बस्तर की सभी सीटों पर भरपूर मतदान हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button