Breaking News

अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी और उपाध्यक्ष एम.डी. ठाकुर का बीजापुर प्रवास

सर्किट हाउस में शाम 6 बजे समाज प्रमुखों से करेंगे सौजन्य मुलाकात

बीजापुर (हिन्दसत)। छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी (कैबिनेट मंत्री दर्जा) एवं उपाध्यक्ष एम.डी. ठाकुर (राज्यमंत्री दर्जा) दो दिवसीय प्रवास पर बीजापुर पहुंचेंगे। आयोग के दोनों पदाधिकारी जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ अनुसूचित जनजातियों से जुड़े विषयों की जानकारी लेंगे।

दौरा कार्यक्रम के तहत अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी और उपाध्यक्ष एम.डी. ठाकुर मंगलवार को शाम 6 बजे सर्किट हाउस बीजापुर में समाज प्रमुखों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से सौजन्य मुलाकात करेंगे। मुलाकात के दौरान जनजातीय समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों, सामाजिक विकास, शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन तथा स्थानीय समस्याओं पर चर्चा होने की संभावना है।

आयोग के प्रवास को लेकर जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां की गई हैं। समाज प्रमुखों एवं संबंधित प्रतिनिधियों से निर्धारित समय पर सर्किट हाउस पहुंचकर बैठक में शामिल होने का आग्रह किया गया है। आयोग के दोनों पदाधिकारियों का प्रवास 16 सितंबर तक प्रस्तावित है।

Related Articles

Back to top button