कोंडागांव । कोंडागांव जिले के माकड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम जड़कोना में रहने वाले युवक ने अपने खेत में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उसने जहर खाने के बाद बुआ और चाचा को फोन पर बताया कि उसने जहर का सेवन कर लिया है। पीड़ित युवक को उपचार के लिए मेकाज में भर्ती किया गया, जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। मामले की जानकारी देते हुए परिजनों ने पुलिस को बताया कि जड़कोना निवासी राहुल सोरी पिता सोमारू सोरी 19 वर्ष 17 सितंबर की सुबह अपने खेत गया। जहां अपनी बुआ सरिता को फोन में बताया कि उसने खेत पर जहर खा लिया है। इसके अलावा अपने चाचा जीवन साहू को भी फोन करके जहर खाने की बात बताई, जिसके बाद परिजन खेत पर पहुंचे, जहां युवक के मुंह से निकलते झाग को देखने के बाद उसे कोंडागांव अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे 19 सितंबर को मेकाज लाया गया। उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद 25 सितंबर को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया है।
Related Articles
छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव – संस्कृति और गौरव का होगा भव्य उत्सव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….
August 16, 2025
19वाँ डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर राष्ट्रीय पुरस्कार से पद्मश्री श्री मठपाल होंगे सम्मानित
November 18, 2025
Check Also
Close


