मध्यप्रदेश

पागल बंदर के डर से लोगों ने उठाई बंदूक, पकड़ने वाले को नगद ईनाम

राजगढ़। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिला में एक माह से पागल बंदर का आतंक फैला रहा है। बंदर अब तक 20 से 25 लोगों को काट चुका है। वहीं अब वह धीरे धीरे आदमखोर बनता जा रहा है। बंदर के काटने से लोग परेशान हो चुके हैं। बंदर आए दिन लोगों को अपना शिकार बना रहा है। बंदरों का खौफ यहां के निवासियों में इस कदर है कि वे अपने घरों से बाहर निकलना बंद कर दिए है। स्थानीय लोग बंदर से बुरी तरह से डरे हुए हैं। लोगों ने अब बंदर से खुद को बचाने के लिए बंदूक उठा ली है। नगरपालिका अध्यक्ष विनोद साहू बंदर को पकड़ने वाले के लिए 21 हजार रुपये के नगद इनाम की घोषणा कर चुके है।

जिला प्रशासन से लगाई गुहार

राजगढ़ जिला मुख्यालय में बंदर के आतंक से परेशान स्थानीय रहवासी पागल बंदर को पकड़ने के लिए कई बार जिला प्रशासन, वन विभाग व स्थानीय प्रशासन से गुहार लगा चुके है, लेकिन बंदर किसी की पकड़ में नहीं आया, बल्कि उसके हमले में घायल लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रहा हैं। एक बुजुर्ग पर फिर से हमला किया और उनका मांस नोचकर वह उसका सेवन करता हुआ भी नजर आया, ऐसे में लोगों में जिला प्रशासन के इस उदासीन रवैय्ये के प्रति नाराजगी है और वे अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। बच्चों का घर के बाहर खेलना, लोगों का घूमना फिरना भी बंद हो गया है।

राजगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष विनोद साहू बंदर को पकड़ने वाले के लिए 21 हजार रुपये के नगद इनाम की घोषणा कर चुके है, लेकिन न तो बंदर पकड़ाया और न ही इंदौर से बंदर पकड़ने के लिए कोई टीम आई। रोज कोई न कोई बंदर का शिकार हो रहा है। वहीं बंदर को पकड़ने के लिए उज्जैन से रीजनल वाइल्ड लाइफ फारेस्ट की टीम राजगढ़ पहुंची है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button