छत्तीसगढ

आपातकाल के काले अध्याय से निकल आज भारत विश्व सिरमौर बनने अग्रसर – सुभाष राव

आपातकाल के काले अध्याय से निकल आज भारत विश्व सिरमौर बनने अग्रसर – सुभाष राव

जगदलपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ वर्ष के कार्यकाल में देश सुरक्षित व मज़बूत हुआ

भाजपा ने आयोजित किया बस्तर लोकसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज रविवार को स्थानीय रोटरी भवन में बस्तर लोकसभा स्तरीय प्रबुद्ध जन सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व गृह निर्माण मण्डल अध्यक्ष सुभाष राव उपस्थित थे और सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी ने की।

गरिमामयी कार्यक्रम प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करते हुये मुख्य वक्ता सुभाष राव ने कहा कि आज आपातकाल की बरसी है। 48 वर्ष पहले सन 1975 में कांग्रेस की तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गाँधी ने समझे देश में आपातकाल लगा दिया था। आपातकाल की बेड़ियों से दो साल देश जकड़ा रहा।

अत्याचार व लाखों लोगों को जेल में डाल दिया गया। आपातकाल के काले अध्याय से आगे निकल आज भारत विकास की सीढ़ियां चढ़ते हुये विश्व का सिरमौर बनने को अग्रसर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में नौ वर्ष के केन्द्र सरकार की नीतियों व योजनाओं ने आज भारत को ऊंचाईयों में पहुंचाया है।

सुभाष राव ने देश की आज़ादी से लेकर अब तक केन्द्र में रही सरकारों पर बोलते हुये कहा कि एक समय था, जब भारत वासियों के लिये विदेशों से दोयम दर्जे का अनाज आयात करने की परिस्थितियां थी, गरीबी ही पहचान थी लेकिन आज मोदी के नौ वर्ष के सफलतम कार्यकाल के बाद वहीं भारत मुसीबत में फंसे देशों को अनाज से लेकर दवाईयां,

आर्थिक मदद भेजने में सक्षम हो चुका है। कोरोना की भयावह महामारी से लड़ने भारत ने स्वयं वेक्सीन बनायी और अन्य देशों में भी वेक्सीन भेज मदद की। केन्द्र की भाजपा सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुशल नीतियों व जन उपयोगी योजनाओं के साथ आज भारत विकास की दौड़ में सबसे आगे है,

देश की सीमायें सुरक्षित है और विश्व भारत को नई शक्ति के रूप में देख रहा है। भारतीय जनता पार्टी संकल्प के साथ राष्ट्र के उत्थान के लिये सतत कार्य कर रही है। जिससे प्रत्येक भारतवासी गर्व महसूस कर रहा है।

सम्मेलन को मण्डावी व श्रीनिवास राव मद्दी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन रामाश्रय सिंह और आभार प्रदर्शन पूर्व विधायक संतोष बाफना ने किया।

सम्मेलन में प्रमुख रूप से किरण देव, वेंकट राव, बैदूराम कश्यप, लच्छू राम कश्यप, राजाराम तोडे़म, विद्या शरण तिवारी,आलोक ठाकुर, निखिल राठौर, नवीन विश्वकर्मा, योगेन्द्र पाण्डेय,श्रीनिवास मिश्रा, श्रीधर ओझा, वेदप्रकाश पाण्डेय, रजनीश पाणिग्रही,नरसिंह राव, बाबुल नाग, राजेन्द्र बाजपेयी,सुरेश गुप्ता, सुब्रतो विश्वास,

सतीश सेठिया,मनोहर तिवारी,राकेश तिवारी, आर्येन्द्र आर्य, मनीष पारेख, संग्राम सिंह राणा,संतोष त्रिपाठी, रूपेश जैन, अश्विन सरडे, छबिलेश्वर जोशी, दशरथ कश्यप, दीपक त्रिवेदी, अनिल लुंकड़,आशुतोष पाल, लाला किशोर महावर, लक्ष्मी कश्यप, महेश्वरी ठाकुर, बबलू दुबे, योगेश शुक्ला,योगेश ठाकुर,श्रीश मिश्रा, आनंद झा, शेखर शर्मा आदि सहित भारी संख्या में वरिष्ठ जन व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button