छत्तीसगढ

विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने मिलेट् कैफे, सी-मार्ट का रिबन काटकर किया शुभारंभ….

विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने मिलेट् कैफे, सी-मार्ट का रिबन काटकर किया शुभारंभ

संसदीय सचिव सी मार्ट से सामग्रियां खरीदी

दंतेवाड़ा :- विधायक एवं संसदीय सचिव रैख चंद जैन के द्वारा जिले का पहला मिलेट् कैफे का रिबन काटकर उद्घाटन किया।

इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से कैफे में मिलने वाले उत्पादों के बारे में जानकारी ली। तत्पश्चात स्वयं कैफे में बैठ कर रागी केक, कोदो पुलाव, कुटकी खीर का स्वाद चखा।

अब जिले के लोगों को कैफे मिलेट्स से बने स्वास्थ्यवर्धक स्वादिष्ट एवं पौष्टिक आहार मिलेगा। ज्ञात हो कि दंतेवाड़ा जिला पुर्ण जैविक जिला की ओर अग्रसर हो रहा है।

इसके साथ जिला प्रशासन द्वारा मोटे अनाज को बढावा दिया जा रहा है। अब जिले वासी रागी,कुटकी आदि से बने अन्य स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लें पाएंगे। मिलेट्स कैफे का संचालन साथी परियोजना अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र, दंतेवाड़ा के द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से किया जा रहा है।

राज्य शासन के मंशा अनुरूप साथी परियोजना के तहत संचालित मिलेट्ट कैफे में लघु धान्य फसल जैसे कोदो, कुटकी, रागी व अन्य मोटे अनाजों से बने व्यंजन तथा मोटे अनाजों को प्रसंस्कृत कर विभिन्न प्रकार के उत्पाद की बिक्री की जाएगी।

दंतेवाड़ा जिला मोटे धान्य फसलों के लिए जाना जाता है। इस कैफे का उद्देश्य जिले में कृषकों के उत्पादन किए हुए मोटे अनाजों को खरीद कर उसे प्रसंस्कृत कर एक बाजार मुहैया कराना है।

जिससे मोटे अनाजों की गुणवत्ता पोषक का उपयोग करते हुए किसानो के आय का एक अच्छा साधन बनेगा तथा मोटे अनाजों को बढ़ावा मिलने के साथ ही लोगों को पौष्टिक आहार मिलेगा।

कलेक्ट्रेट परिसर में भी हुआ छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा अनावरण

मुख्यमंत्री की मंशानुसार आज दंतेवाड़ा जिले में संयुक्त जिला कलेक्ट्रेट परिसर के सामने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण विधायक एवं संसदीय सचिव रैख चंद जैन ने किया।

सी-मार्ट का हुआ शुभारंभ, अब जिले के लोगों को किफायती दर में मिलेगी दैनिक उपयोग की सामग्री

अपने दंतेवाड़ा प्रवास में संसदीय सचिव ने चितालंका में स्थित नवीन सी-मार्ट भवन का भी शुभारंभ किया। उल्लेखनीय है कि उपरोक्त सी-मार्ट दुकान में स्व सहायता समूहों के महिलाओं के द्वारा निर्मित सामग्री,

रीपा के उत्पाद के अलावा बाजार में उपलब्ध अन्य कंपनियों के घरेलू एवं दैनिक उपयोग में आने वाली सभी प्रकार की सामग्री आम जनता के लिए उपलब्ध रहेगी।

विशेष तौर पर यह सभी सामग्री बाजार दर से कम राशि में लोगों को उपलब्ध कराया जायेगा। इस सी-मार्ट में स्व सहायता समूहों द्वारा इमली सॉस, आर्गेनिक चावल, दाल, वनोपज उत्पाद जैसे टोरा तेल, महुआ के लड्डू, तीखुर, मसाले, अचार, गोबर पेंट तो उपलब्ध रहेंगे ही।

इसके साथ-साथ शासकीय कार्यों में प्रयुक्त होने वाली स्टेशनरी सामग्री भी सी-मार्ट रखी गयी है। जिला प्रशासन द्वारा सी-मार्ट संचालन हेतु 10 महिला स्व सहायता समूहों को जोड़ा गया है

और परोक्ष रूप 150 महिलाओं को रोजगार प्राप्त होगा। यह महिलाएं रॉ मटेरियल सामग्रियों का पैकेजिंग एवं प्रसंस्करण कार्य भी कर रही है। इसके साथ ही इस सी-मार्ट में सीमावर्ती जिलों में निर्मित सामग्रियां भी उपलब्ध रहेगी। इस मौके पर संसदीय सचिव ने सी मार्ट से सामग्रियां भी खरीदी।

इस अवसर पर विधायक देवती महेन्द्र कर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री तुलिका कर्मा, सदस्य जिला पंचायत सुश्री सुलोचना कर्मा, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि छविन्द्र कर्मा,शकील रिजवी, विरेन्द्र गुप्ता, संतोष सिंह, सूर्या पाणी,हेमू उपाध्याय, अवधेश झा,विजय सिंह, कुलदीप भदौरिया,गौरव तिवारी,

अनिल जैन अन्य जनप्रतिनिधिगण सहित कलेक्टर विनीत नंदनवार, डीएफओ सागर जाधव, सीईओ जिला पंचायत कुमार बिश्वरजंन, अपर कलेक्टर संजय कन्नौजे, संयुक्त कलेक्टर सुरेन्द्र ठाकुर, एसडीएम शिवनाथ बघेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button