मध्यप्रदेश

18 दिन में 210 विधानसभा क्षेत्रों की जनता का आशीर्वाद लेगी BJP, यहां से निकलेगी यात्रा

भोपाल। प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनजा पार्टी जनता का आशीर्वाद लेने के लिए जन आशीर्वाद यात्रा निकालने जा रही है। यात्रा का शुभारंभ 3 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह विंध्य के सतना जिले के चित्रकूट से करने जा रहे हैं। विंध्य के साथ महाकौशल, मालवा, निमाड़ और ग्वालियर-चंबल क्षेत्र से जन आशीर्वाद यात्राएं निकाली जाएंगी।

तीन सितंबर को विंध्य के साथ पांच सितंबर को मंडला से अमित शाह जन आशीर्वाद यात्रा को रवाना करेंगे। वहीं चार सितंबर को खंडवा और नीमच से केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह यात्रा को रवाना करेंगे। पांचवीं यात्रा श्योपुर से 6 सितंबर को रवाना होगी, जिसे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रवाना करेंगे। 3 सितंबर से शुरू होने वाली यात्राएं 21 सितंबर तक भोपाल पहुंचेंगी। 25 सितंबर को भोपाल में भाजपा दस लाख कार्यकर्ताओं का महाकुंभ करने जा रही है, जिसमें सभी यात्राएं संपन्न होंगी। कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल आएंगे। पांचों जनआशीर्वाय यात्राएं प्रदेश के 230 विधानसभा क्षेत्रों में 210 क्षेत्रों से गुजरेंगी और भाजपा नेता जनता का आशीर्वाद लेंगे। जन आशीर्वाय यात्रा 18 दिन में करीब 10,643 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

केंद्र और राज्य की योजनाएं व कार्य बताएंगे

सोमवार को केंद्रीय कृषि मंत्री और भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने भोपाल में आयोजित पत्रकार वार्ता में जन आशीर्वाय यात्रा का पूरा रोडमैप बताया। पत्रकारों को जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने बताया कि जन आशीर्वाद यात्रा में प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ भाजपा के सभी दिग्गज नेता शामिल होंगे। यात्राओं का शुभारंभ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुभारंभ करेंगे। यात्रा प्रदेश के 210 विधानसभा क्षेत्रों से निकलेगी और जनता को प्रदेश सरकार के साथ केंद्र सरकार की कल्याणकारी, विकास और गरीब कल्याण की योजनाओं को बताया जाएगा।

कांग्रेस के भ्रष्टाचार भी जनता को बताएगी भाजपा

भाजपा इस वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को विकास के मुद्दे पर लडऩे जा रही है। भाजपा ने 2003 से 2023 तक भाजपा सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड भी गत दिनों अमित शाह से जारी करा चुकी है। जन आशीर्वाद यात्रा में भाजपा सरकार के कार्यों के साथ 2003 से पहले दस वर्ष रही कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार, बिजली, पानी, सिंचाई, सड़क की स्थिति प्रदेश की जनता का बताने के साथ 15 महीने रही कमलनाथ सरकार के भ्रष्टाचार, जनता से वादा खिलाफ और कल्याणकारी योजनाओं को रोकने की याद भी जनता को भाजपा यात्रा के दौरान दिलाएगी।

यहां-यहां से निकलेगी यात्रा

यात्रा क्रमांक 1: विंध्य संभाग के चित्रकूट से 3 सितंबर को प्रारंभ होगी, जिसका शुभारंभ केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह करेंगे।

यात्रा क्रमांक 2: महाकौशल के मंडला से 5 सितंबर को प्रारंभ होगी, इसका शुभारंभ भी केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह करेंगे।

यात्रा क्रमांक 3: इंदौर संभाग के खंडवा से 4 सितंबर से प्रारंभ होगी, जिसका शुभारंभ देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करेंगे।

यात्रा क्रमांक 4: उज्जैन संभाग के नीमच से 4 सितंबर को प्रारंभ होगी, जिसका शुभारंभ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button